लाइव न्यूज़ :

Tej Pratap And Anushka Yadav: प्रेम सब करते हैं, प्यार किया तो कोई गलत नहीं?, अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में तेजप्रताप

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2025 16:39 IST

बता दें कि 25 मई को सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्ट मेरी आईडी से हुआ था। पोस्ट और तस्वीरें सही थीं। 26 मई को तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ संबंधों को आखिरकार स्वीकार कर लिया है। अनुष्का यादव के साथ वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि प्रेम सब करते हैं। प्यार किया तो किया, इसमें कोई गलती नहीं है। कोई मुझे जनता के दिल से नहीं निकाल सकता। एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप ने माना कि अनुष्का के साथ उनकी तस्वीरें सही थीं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह पोस्ट उन्होंने खुद नहीं डाला था। तेजप्रताप ने कहा कि मेरा ही पोस्ट था वो, लेकिन फोटो-वीडियो मैंने नहीं डाले थे। वो पोस्ट मेरी आईडी से हुआ था। पोस्ट और तस्वीरें सही थीं। बता दें कि 25 मई को सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

इसके बाद लालू यादव ने 26 मई को तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। लालू यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामाजिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं।

परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद। तेजप्रताप ने आगे कहा कि धीरे-धीरे सब लोग मान जाएंगे। कुछ समय के लिए लोगों ने सोचा होगा कि मुझे पार्टी और परिवार से बाहर कर देंगे तो मेरा पापड़ बेल जाएगा। लेकिन ये सब लोग पछताएंगे। जनता हमें ऐसे ही तेजू भइया नहीं कहती।

दुश्मन हर पग-पग पर है, मैं जनता के रास्ते फिर से पार्टी में आऊंगा। उल्लेखनीय है कि 25 मई को तेजप्रताप के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट में लिखा गया था कि, मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं। हालांकि कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी गई।

करीब पांच घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और यह फर्जी पोस्ट थी। लेकिन इस सफाई के बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी 6 तस्वीरें और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनकी शादी और करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील