लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को ये सवाल पढ़ातीं दिखीं तीस्ता सीतलवाड़, बीजेपी आईटी सेल हेड अमति मालवीय ने कहा- देखिए कितनी है सच्चाई?  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2020 14:59 IST

CAA Protest: सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार आज शाहीन बाग पहुंचे हैं। अदालत ने कहा था कि वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए वकील साधना रामचंद्रन और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह की सहायता ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर कर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यहां काफी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठी हुई हैं। सड़क पर बंद होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने कुछ वार्ताकारों के नियुक्त किया है जोकि जगह बदलने को लेकर उनसे बातचीत करेंगे। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर कर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमित मालवीय ने बुधवार को ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें  सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ दिखाई दे रही हैं और वह शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बता रही हैं कि कैसे उनसे सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार सवाल पूछने वाले हैं। उन्होंने पांच सवाल प्रदर्शनकारियों को बताए हैं। अमित मालवीय ने इस वीडियो पर सवाल उठाए हैं। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तीस्ता सीतलवाड़ शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को पढ़ा रही हैं कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए वार्ताकार उनसे क्या सवाल पूछने वाले हैं, देखिए ये आंदोलन कितना ऑर्गेनिक और प्रायोजित है?'

शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों को तीस्ता सीतलवाड़ ने सिखाए ये पांच सवाल

1- क्या शाहीन बाग आंदोलन की जगह बदलने से आंदोलन कमजोर होगा?

2- अगर जगह बदलने की बात होती है तो महिलाओं की हिफाजत की जिम्मेदारी कौन लेगा?

3- आंदोलन की वजह से कुछ पब्लिक को परेशानी हो रही है, इसके बारे में हमें क्या करना है?

4- आधा रास्ता खोलने से मसला हल होगा क्या?

5- क्या शाहीन बाग आंदोलन का रंगरूप बदलने से आंदोलन खत्म या फिर कमजोर होगा क्या? आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार आज शाहीन बाग पहुंचे हैं। अदालत ने कहा था कि वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए वकील साधना रामचंद्रन और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह की सहायता ले सकते हैं। वार्ताकारों ने मंगलवार को शाहीन बाग में अवरोध पर अपनी पहली चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से मिलने से पहले न्यायालय के आदेश की प्रति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज