लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: CM एमके स्टालिन के बेटे बनेंगे डिप्टी सीएम? उदयनिधि स्टालिन के पद को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला: सूत्र

By अंजली चौहान | Updated: July 19, 2024 10:13 IST

Udhayanidhi Stalin: सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देउदयनिधि को तमिलनाडु का उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना हैखेल मंत्री उदयनिधि दिसंबर 2022 में DMK कैबिनेट में शामिल हुए थेयह कदम उनके पिता एमके स्टालिन के कदम जैसा ही है, जो 2009 में डिप्टी सीएम बने थे

Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने की आशंका है। इंडिया टुडे के अनुसार, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बना सकते हैं। तमिलनाडु सरकार में उदयनिधि फिलहाल खेल मंत्री हैं जिनके पद में इजाफा हो सकता है। यह कदम उनके पिता एमके स्टालिन के कदम जैसा ही है, जो 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री बने थे। डीएमके की युवा शाखा के नेता और चेपक-तिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक उदयनिधि ने दिसंबर 2022 में डीएमके कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली। 

सनातन धर्म पर बयान से अटकी बात?

सूत्रों के अनुसार, उदयनिधि को इस साल दो बार उपमुख्यमंत्री बनाया जाना था। लेकिन, विवादों में घिरने के कारण डीएमके की योजना सफल नहीं हो पाई। इस साल जनवरी में सनातन धर्म विवाद और बाद में कल्लाकुरिची शराब त्रासदी के कारण उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने की योजना को छोड़ दिया गया था। सनातन धर्म विवाद जनवरी के महीने में तब शुरू हुआ जब उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना "मलेरिया" और "डेंगू" से की और इसके उन्मूलन का आह्वान किया। डीएमके मंत्री ने तर्क दिया कि सनातन धर्म जाति व्यवस्था और भेदभाव पर आधारित है।

उदयनिधि के बयानों के कारण उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक से शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसमें हस्तक्षेप किया था। 

इस बीच, जून के महीने में हुई कल्लाकुरिची शराब त्रासदी के कारण डीएमके सरकार एक बार फिर आलोचना का शिकार हुई है। कल्लाकुरिची जिले में नकली शराब पीने से कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में जब उदयनिधि से सवाल किया गया था कि अगर उनकी पार्टी जीतती है तो क्या वह डिप्टी सीएम बनेंगे तो इसके जबाव में उन्होंने कहा था, "आपको मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए।"

बता दें कि उदयनिधि स्टालिन को 2021 के विधानसभा चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बाद दिसंबर 2022 में उनके पिता के मंत्रिमंडल में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री बनाया गया, जिसने राज्य में अन्नाद्रमुक शासन के एक दशक का अंत किया। द्रमुक की युवा शाखा के अध्यक्ष, उन्होंने चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।

टॅग्स :उदयनिधि स्टालिनएमके स्टालिनTamil Naduडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला