लाइव न्यूज़ :

तालिबान अफगान सिख, हिंदू श्रद्धालुओं को भारत आने से रोक रहा: इंडियन वर्ल्ड फोरम का दावा

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:32 IST

Open in App

दिल्ली की संस्था ''इंडियन वर्ल्ड फोरम'' ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि तालिबान सिख गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती के अवसर पर शामिल होने के लिए आने वाले 140 अफगान हिंदुओं और सिखों को भारत आने की इजाजत नहीं दे रहा है। संस्था के बयान के अनुसार, सिख गुरु का जयंती कार्यक्रम रविवार को ''कीर्तन दरबार'' के साथ शुरू होगा जिसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हिंदू और सिख समुदायों के तीर्थयात्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह ने दावा किया, '' 140 अफगान हिंदुओं और सिखों के एक समूह को कल (बुधवार)शाम एक विशेष उड़ान में सवार होना था, जिन्हें आखिरी समय में काबुल के हवाई अड्डे में प्रवेश करने से रोका गया।'' संस्था ने तालिबान से इन तीर्थयात्रियों को शीघ्र रवाना होने देने की अपील की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे भारत में समारोह में भाग ले सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल