लाइव न्यूज़ :

शरीयत के नाम पर आतंक कर इस्लाम को बदनाम कर रहा है तालिबान : दीवान

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:06 IST

Open in App

विश्व प्रसिद्ध अजमेर की दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख दीवान सैयद ज़ैनुल आबेदीन ने शनिवार को कहा कि शरीयत के नाम पर आतंक फैलाकर तालिबान इस्लाम को बदनाम कर रहा है। दरगाह के सज्जादानशीन आबेदीन ने अजमेर में संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘तालिबान शरीयत के नाम पर आतंक कर , इस्लाम को बदनाम कर रहा है और तालिबान की आतंकी और तानाशाही हरकतों से दुनिया में इस्लाम के प्रति दुर्भावना फैलाई जा रही है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ अफगानिस्तान क्रूर तालिबान शासकों के हाथ आ गया है। इसके साथ ही उस देश में भारी तबाही, औरतों पर बंदिशें और मामूली अपराधियों का अंग-भंग कर देने का शासन शुरू हो गया। शरीयत के कानून के नाम पर यह सब करना इस्लाम में अपराध है इसे समर्थन नहीं दिया जा सकता।’’ दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख ने कहा की आज मुस्लिम जगत का प्रत्येक देश शरिया कानून के तहत आम लोगों को सम्मान पूर्वक उनके बुनियादी मौलिक अधिकारों को देने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि वह विशेष रूप से देश के युवाओं से अपील करते हैं कि धर्म के नाम पर किसी भी तरह के झूठे प्रचार में न पड़ें। यहां जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा,' अफगानिस्तान में क्या चल रहा है, यह हम सभी के लिए एक सबक है की धन,प्रसिद्धि, राजनीतिक शक्ति का आपके जीवन में कोई मोल नहीं है क्योंकी यदि राष्ट्र है तो हम हैं हमारा राष्ट्र सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं । इसलिए हमें राष्ट्र हित को हमेशा ऊपर रखना चाहिए।' उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा पहला कर्तव्य हमारे देश को बचाना, देश में एकता और अमन कायम रखना होना चाहिए बाद में हमें अपने बारे में सोचना चाहिए।’’ इसके साथ ही दीवान ने तालिबान की अवैध सत्ता की और उन की आतंकी विचारधारा का समर्थन और स्वागत करने वाले लोगों की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

ज़रा हटकेViral Video: अजमेर दरगाह की 'बड़ी देग' में युवक ने लगाई छलांग, जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज