लाइव न्यूज़ :

झारखंडः स्वामी अग्निवेश को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पीटा, आदिवासियों को भड़काने का आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 17, 2018 15:47 IST

बताया जा रहा है कि दरअसल, स्वामी अग्निवेश लिट्टीपाड़ा में 195वां दामिन महोत्सव में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी बीच उन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया गया।

Open in App

रांची, 17 जुलाईः झारखंड के पाकुड़ जिले में मंगलवार को स्वामी अग्निवेश के साथ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर दी, जिसका वीडिया भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार,  भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने अग्निवेश के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उन्हे काले झंडे भी दिखाए और 'अग्निवेश गो बैक' के नारे लगाए।

बताया जा रहा है कि दरअसल, स्वामी अग्निवेश लिट्टीपाड़ा में 195वां दामिन महोत्सव में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी बीच उन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया गया और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि स्वामी अग्निवेश आदिवासियों और  ईसाई मिशनरियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ईशाई मिशनरी के इशारे पर काम कर रहे हैं। वही, मारपीट मामले को लेकर स्वामी अग्निवेश ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि उन्हें गहरी चोटें भी आई हैं।गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात में साल 2011 में एक जनसभा के दौरान स्वामी अग्निवेश के साथ एक संत ने अभद्रता कर दी थी। जनसभा के दौरान संत ने स्वामी अग्निवेश को थप्पड़ मार दिया था। वह संत महंत नित्यानंद दास थे। वह अमरनाथ मंदिर के बारे में अग्निवेश द्वारा दिए गए बयान से नाराज था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरनाथ शिवलिंग का निर्माण कृत्रिम बर्फ से किया गया है। इसके बाद संत ने अग्निवेश पर जूता चलाने वाले को 51,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी। महंत नित्यानंद दास ने उस समय थप्पड़ मार दिया था जैसे ही वह लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान अग्निवेश की पगड़ी भी नीचे गिर गई थी। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज