लाइव न्यूज़ :

बाल अधिकारों को महत्व दिए बिना सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जा सकता: अमिताभ कांत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि बाल अधिकारों को महत्व दिए बिना सतत विकास के लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सकते। बच्चों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन ‘सेव द चिल्ड्रन’ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कांत ने कहा कि बाल अधिकारों पर सतत विकास एजेंडे का व्यापक प्रभाव है।

उन्होंने कहा, “सतत विकास के लक्ष्य बाल अधिकारों के महत्व को समझे बिना हासिल नहीं किए जा सकते। बच्चों के अधिकारों पर सतत विकास के एजेंडे का व्यापक प्रभाव है इसलिए यह जरूरी है कि सतत विकास के लक्ष्यों को पाने के लिए बच्चों को प्राथमिकता दी जाए।” वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों द्वारा 2030 के लिए सतत विकास के एजेंडे को अपनाया गया था।

इसमें वर्तमान और भविष्य में लोगों और धरती के लिए शांति और समृद्धि का साझा खाका तैयार किया गया है। सतत विकास के 17 लक्ष्य हैं जिन पर विकसित और विकासशील देशों वैश्विक साझेदारी के तहत तत्काल कार्रवाई करनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?