लाइव न्यूज़ :

मंत्री विजय शाह पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-15 दिन में फैसला ले मध्य प्रदेश सरकार

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 19, 2026 17:40 IST

बेंच ने दो टूक कहा, "अब बहुत देर हो चुकी, माफी बेकार।" पहले की ऑनलाइन माफी को भी खारिज किया।

Open in App
ठळक मुद्देविजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी (सेक्शन) पर फैसला ले।अब तक सेक्शन न देना गंभीर सवाल खड़े करता है।राज्य सरकार दो हफ्तों में सेक्शन देने पर विचार करे।

इंदौरः 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। सोमवार को चीफ जस्टिस सनजय किशन कौल और जस्टिस जेके माहेश्वरी की बेंच ने मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि दो सप्ताह के भीतर विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी (सेक्शन) पर फैसला ले।

बेंच ने एसआईटी की सीलबंद रिपोर्ट खोली और कहा कि अब तक सेक्शन न देना गंभीर सवाल खड़े करता है। बेंच ने साफ कहा, "राज्य सरकार दो हफ्तों में सेक्शन देने पर विचार करे। अब तक देरी क्यों हुई, इसका जवाब चाहिए।" मंत्री के वकील ने दलील दी कि शाह ने माफी मांग ली है, लेकिन बेंच ने दो टूक कहा, "अब बहुत देर हो चुकी, माफी बेकार।" पहले की ऑनलाइन माफी को भी खारिज किया।

बेंच ने जुड़े मामले में एसआईटी से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी। विजय शाह ने 11 मई 2025 को इंदौर के पास महू के रायकुंडा गांव में 'हलमा' कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा, "आतंकियों को सबक सिखाने के लिए उनकी बहन को भेजा गया।" यह टिप्पणी ऑपरेशन सिंदूर की मीडिया ब्रीफिंग कर रही कर्नल सोफिया कुरैशी पर थी। बयान वायरल होने पर भारी विवाद हुआ।

पहले की जानकारी संक्षिप्त में

ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025) के बाद भारत की सीमा पार कार्रवाई था। 14 मई 2025 को एमपी हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान ले मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। शाह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 19 मई 2025 को बेंच ने माफी को 'मगरमच्छ के आंसू' कहा, एसआईटी गठित की। एसआईटी ने अभियोजन की सिफारिश की।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी