लाइव न्यूज़ :

सोनाली फोगाट केस: सुप्रीम कोर्ट ने गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई रोक

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 9, 2022 11:55 IST

गोवा के मशहूर अंजुना बीच पर स्थित कर्लीज रेस्टोरेंट सोनाली फोगट की वजह से सुर्खियों में आया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्लीज रेस्टोरेंट को गिराने की प्रक्रिया शुरू करने के कुछ घंटों बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी।कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख तक रेस्टोरेंट को अपने कमर्शियल ऑपरेशन को निलंबित करने का निर्देश दिया।सोनाली फोगाट अपने होटल लौटने और बेचैनी की शिकायत से पहले इसी रेस्टोरेंट में गई थीं। 

नई दिल्ली: गोवा सरकार द्वारा कर्लीज रेस्टोरेंट को गिराने की प्रक्रिया शुरू करने के कुछ घंटों बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी। हालांकि, कोर्ट ने उसके विध्वंस को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर निर्धारित करने तक अपने कमर्शियल ऑपरेशन को निलंबित करने का निर्देश दिया। बता दें कि फोगाट अपने होटल लौटने और बेचैनी की शिकायत से पहले इसी रेस्टोरेंट में गई थीं। 

गोवा के मशहूर अंजुना बीच पर स्थित यह रेस्टोरेंट हाल ही में उस वक्त चर्चा में आया जब भाजपा नेता सोनाली फोगाट को उनकी मौत से कुछ घंटे पहले वहां पार्टी करते देखा गया था। इसके मालिक एडविन नून्स मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में शामिल थे। मगर बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब गोवा का कर्लीज रेस्टोरेंट का चर्चा का विषय बना हो।

गोवा का कर्लीज रेस्टोरेंट 14 साल पहले ये रेस्टोरेंट उस समय सुर्खियों में रहा था जब एक ब्रिटिश किशोरी की मौत हो गई थी। यह रेस्तरां 2008 में ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट ईडन कीलिंग की मौत की जांच के दौरान सुर्खियों में आया था। कीलिंग की मां ने दावा किया था कि उनकी बेटी ने कहा था कि वह कर्लीज गई थी जिसके बाद उस स्थान पर पहुंची, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसे समुद्र तट पर मरने के लिए छोड़ दिया गया।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसोनाली फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला