लाइव न्यूज़ :

नहीं होगी श्रीदेवी की मौत की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'इस मामले में अब कोई दखल नहीं देगा'

By भारती द्विवेदी | Updated: May 11, 2018 13:20 IST

मौत के दो दिन बाद फाॉरेंसिक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मई: दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ा शुक्रवार को इस याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि इस मामले में अब कोई दखल नहीं देगा। सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने वाले सुनील बॉलीवुड से ही हैं। उन्होंने मार्च में श्रीदेवी की मौत लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया था, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख अपनाया।

याचिकाकर्ता सुनील सिंह ने अपने याचिका में कहा था कि जिस परिस्थितियों में श्रीदेवी की मौत हुई है। उसकी जांच जरूरी है। सुनील ने याचिका में ये भी कहा है- जब श्रीदेवी की मौत हुई तो वो दुबई में थे। मौत की खबर मिलते ही वो होटल और अस्पताल भी गए, जहां श्रीदेवी को ले जाया गया था। होटल में लोग से बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि अस्पताल ले जाने के दौरान श्रीदेवी बेहोश थी। लेकिन बोनी कपूर उन्हें अस्पताल लेकर नहीं गए।

सुनील ने अपनी याचिका में दुबई पुलिस का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें भी मौत पर संदेह था लेकिन एम्बेसी के दखल के बाद  केस को बंद कर दिया गया। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि श्रीदेवी के नाम ओमान में 240 करोड़ का बीमा था और शर्त ये थी कि अगर उनकी मौत यूएई में होगी तो ही ये रकम परिवार को मिलेगी। 

बता दें कि 24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुई थी। श्रीदेवी वहां पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :श्रीदेवीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल