लाइव न्यूज़ :

सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में छात्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 6, 2020 12:19 IST

Open in App

बांदा (उप्र), छह नवंबर जिले की मरका थाना पुलिस ने सात साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में बृहस्पतिवार को बारहवीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

मरका थाना पुलिस ने शुक्रवार को बताया, ‘‘सात साल की बच्ची से कथित रूप से बलात्कार की घटना तीन नवंबर की शाम करीब चार बजे घटी थी। उस समय बच्ची के सभी परिजन खेत में काम कर रहे थे और वह दरवाजे पर अकेली खेल रही थी।’’

बृहस्पतिवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने बताया, ‘‘बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला बच्ची का पड़ोसी छात्र मोहित (19) उसे फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘लड़की के परिजन ने थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बलात्कार संबंधी आईपीसी के प्रावधान और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।’’

वहीं, पीड़ित लड़की के पिता ने दावा किया कि घटना की शाम थाने में शिकायती पत्र दिया गया था, लेकिन जांच करने की बात कहकर पुलिस ने घर लौटा दिया था।

पिता ने आरोप लगाया, ‘‘पुलिस में शिकायत करने से नाराज आरोपी के परिजन ने चार नवंबर की शाम उनके घर पर हमला बोल दिया था, तब पुलिस अधीक्षक से शिकायत किये जाने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने कार्रवाई की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की 82 रनों से जीत, अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंची

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

क्रिकेटVIDEO: सनराइजर्स हैदराबाद मुश्किल में! जीटी के मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

भारत13 वाहनों के स्थान पर 8, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करेंगे, पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतधार में डायनासोर पार्क का मेगा विस्तार: 89 से 200 हेक्टेयर तक फैलेगा जीवाश्मों का साम्राज्य, संग्रहालय बनेगा पर्यटकों का नया ठिकाना

भारतNEET-UG 2026 Cancelled: कौन है शुभम खैरनार? पेपर लीक मामले में नासिक से गिरफ्तार मेडिकल छात्र

भारतनीट-यूजी, 2026 परीक्षा रद्द होने पर सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने जताया दुख, कहा- नीट की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

भारतयूपी में स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर क्षेत्र में सिगरेट- तंबाकू नहीं बिकेगी! ये दायरा अब से नशा मुक्त घोषित

भारतबिहार के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को लगाई जमकर फटकार, कहा- वर्दी और रिवाल्वर धौंस दिखाने के लिए नहीं है