पीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2026 21:43 IST2026-05-12T21:42:18+5:302026-05-12T21:43:13+5:30
विभाग के अधिकारी निरीक्षण के लिए संस्थानों का दौरा करते समय तीन कारों का उपयोग करते हैं, जिससे ईंधन की खपत अधिक होती है।

file photo
नई दिल्लीः पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील के बाद, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को दिल्ली मेट्रो से यात्रा की और बाद में पूर्वी दिल्ली में एक स्कूल का दौरा करने के लिए ई-रिक्शा लिया। सूद को अपनी मेट्रो यात्रा के दौरान यात्रियों से बातचीत करते हुए और बाद में यातायात में फंसने पर ई-रिक्शा पर सवार होते देखा गया। मंत्री ने कहा कि आमतौर पर वह और विभाग के अधिकारी निरीक्षण के लिए संस्थानों का दौरा करते समय तीन कारों का उपयोग करते हैं, जिससे ईंधन की खपत अधिक होती है।
आज CM Shri School, Surajmal Vihar में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेट्रो और ई-रिक्शा से यात्रा की।
— Ashish Sood (@ashishsood_bjp) May 12, 2026
Zone-1 & 2 के HOS के साथ शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर एवं छात्र-केंद्रित बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली… pic.twitter.com/TX9jYpWBHT
उन्होंने कहा, ‘‘हालात बेहतर होने तक हम सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे।’’ एक बयान के अनुसार, सूद ने आईएनए से कड़कड़डूमा अदालत तक दिल्ली मेट्रो से यात्रा की और फिर मेट्रो स्टेशन से सूरजमल विहार स्थित सीएम श्री स्कूल तक ई-रिक्शा लिया, जहां उन्होंने जोन एक और दो के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बातचीत की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ईंधन बचत एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान को समर्थन देते हुए, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री Ramdas Athawale जी ने आज मुंबई Metro Line-3 से यात्रा कर नागरिकों को एक सकारात्मक संदेश दिया।
— Sanjay SinhaRPI (@SSinharpi) May 12, 2026
यह पहल पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा… pic.twitter.com/buIzuWJcWI
मंत्री की यह यात्रा सूरजमल विहार स्थित ‘सीएम श्री स्कूल’ में विद्यालयों के प्रमुखों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का हिस्सा थी। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हैदराबाद में भाजपा की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित किया। जहां उन्होंने नागरिकों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों का अधिक उपयोग करने का आग्रह किया था।
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का अधिक उपयोग करने, वाहनों को साझा करने, और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने पार्सल भेजने के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने तथा ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ (घर से काम) की व्यवस्था अपनाने का भी सुझाव दिया है।
जनतेबरोबर प्रवासातून विकासाला गती,
— Keshav Upadhye (@keshavupadhye) May 11, 2026
आदरणीय मोदीजींचे विचार, चौफेर प्रगती !
आपले कर्तव्यतत्पर आणि लोकप्रिय पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या आवाहनानुसार इंधन बचत करीत सार्वजनिक वाहतूक व्यवस्थेचा अधिकाधिक वापर करण्याच्या संकल्पनेला प्रतिसाद देत सांताक्रूझ ते चर्चगेट असा मेट्रो प्रवास… pic.twitter.com/BgTXPc08za