लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस के लिए जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By भाषा | Updated: January 23, 2020 18:03 IST

नौशेरा सेक्टर में एक जनवरी को सेना द्वारा घुसपैठियों के एक समूह को रोकने के दौरान गोलाबारी में दो सैनिक शहीद हो गए थे। “पिछले वर्षों की तुलना में, इस बार हमारे साथ अधिक केंद्रीय अर्धसैनिक बल उपलब्ध हैं और खतरे को ध्यान में रखते हुए तैनाती की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की आशंका के बारे में खुफिया सूचनाएं मिली हैं

सीमा पार आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर और गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकरियों ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन स्थल मौलाना आजाद स्टेडियम में सलामी लेंगे।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने कहा,‘‘जम्मू को अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और पूरे क्षेत्र में पर्याप्त तैनाती की गई है। विशेष रूप से मुख्य समारोह स्थल और इसके आसपास के क्षेत्रों की जांच चल रही है।’’ उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की आशंका के बारे में खुफिया सूचनाएं मिली हैं और इस कारण सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ बैठक कर घुसपैठ की रोकथाम और आतंकियों के प्रयास को विफल करने के उपायों के बारे में चर्चा की गई है।

इस महीने की शुरुआत में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के किनारे आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की खबरों को देखते हुए सुरक्षबलों को तैनात किया गया है। नौशेरा सेक्टर में एक जनवरी को सेना द्वारा घुसपैठियों के एक समूह को रोकने के दौरान गोलाबारी में दो सैनिक शहीद हो गए थे। “पिछले वर्षों की तुलना में, इस बार हमारे साथ अधिक केंद्रीय अर्धसैनिक बल उपलब्ध हैं और खतरे को ध्यान में रखते हुए तैनाती की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीमाओं के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घुसपैठ के सभी रास्तों पर बैरिकेड लगाकर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि तैनाती के अलावा पुलिस और अन्य सुरक्षा बल गणतंत्र दिवस समारोह को बाधित करने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों के हर प्रयास को विफल करने के लिए हवाई निगरानी यंत्रों का उपयोग कर रहे हैं। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज