लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बम विस्फोट करने वाले आरोपी को दस साल बाद एसटीएफ ने धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2023 14:56 IST

पटना के गांधी मैदान में लगभग दस साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हुए बम धमाकों के मामले में एक आरोपी मेहरे आलम को गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी दरभंगा में की गई।

Open in App

पटना: बिहार में पटना के गांधी मैदान में लगभग दस साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में एसटीएफ की टीम ने एक आरोपी मेहरे आलम को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी दरभंगा के अशोक पेपर मिल थानान्तर्गत सिंधौली गांव में शनिवार देर रात की गई। मेहरे आलम की लंबे समय से तलाश चल रही थी। मेहरे आलम एनआईए को चकमा देकर फरार हो गया था। 

बताया जाता है कि मेहरे आलम के खिलाफ मुजफ्फरपुर के नगर थाना में 30 अक्टूबर 2013 को कांड संख्या 612/13 किया था। तब से वह फरार चल रहा था। उस मामले की जांच कर रही एनआईए ने मेहरे आलम को बम ब्लास्ट कांड में आरोपी बनाया था। इस मामले में एनआईए की टीम ने पूर्व में मेहरे आलम को बतौर गवाह बनाकर अपने साथ ले गई थी और उसकी निशानदेही पर एनआईए ने 29 अक्टूबर 2013 को मुजफ्फरपुर के मीरपुर में छापेमारी की थी। 

छापेमारी के बाद एनआईए की पूरी टीम मेहरे को लेकर मुजफ्फरपुर लौट गई थी। यहां के सिद्धार्थ लॉज में पूरी टीम मेहरे को लेकर ठहरी थी। इसी बीच मेहरे ने टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। वहीं, इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है। बता दें कि 27 अक्टूबर, 2013 को गांधी मैदान के सभा स्थल सहित पटना जंक्शन पर बम ब्लास्ट हुआ था। 

इसमें छह लोगों की मौत हुई थी और लगभग 82 लोग घायल हुए थे। एनआईए ने मेहरे आलम को भी बम ब्लास्ट कांड में आरोपी बनाया था। मेहरे आलम दरभंगा जिले के अशोक पेपर मिल थानाक्षेत्र के सिधौली का रहने वाला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को एसटीएफ की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। 

सूत्रों की मानें तो मेहरे आलम गांधी मैदान और पटना जंक्शन पर हुए बम ब्लास्ट के आरोपी मोनू का करीबी है। मोनू समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और दरभंगा में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता था। उसी क्रम में उर्दू स्थित एक पुस्तकालय में मेहरे आलम की मोनू से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई।

टॅग्स :बिहार समाचारपटनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र