लाइव न्यूज़ :

ओटीएस योजना तीन महीने के लिए शुरू करें, डिफाल्टरों से आवेदन लिए जाएंः सीएम योगी

By भाषा | Updated: January 8, 2020 16:22 IST

योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए उसका व्यापक प्रचार - प्रसार करें। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रखें। मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां लोकभवन में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा तैयार की गई वन टाइम सेटेलमेन्ट (ओटीएस) योजना -2020 का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए।

Open in App
ठळक मुद्देतीन महीने में डिफाल्टरों से आवेदन लिए जाएं, अगले तीन महीने में उनका निस्तारण करें।योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरणों के अधिकारी जगह-जगह शिविर लगाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को निर्देश दिया है कि आवास-विकास परिषद और विकास प्राधिकरणों के डिफाल्टरों के लिए तीन महीने की एक वन टाइम सेटेलमेन्ट (ओटीएस) योजना शुरू करें।

योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए उसका व्यापक प्रचार - प्रसार करें। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रखें। मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां लोकभवन में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा तैयार की गई वन टाइम सेटेलमेन्ट (ओटीएस) योजना -2020 का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना तीन महीने के लिए शुरू करें। पहले तीन महीने में डिफाल्टरों से आवेदन लिए जाएं, अगले तीन महीने में उनका निस्तारण करें और फिर कार्यवाही सुनिश्चित करें। योगी ने कहा कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरणों के अधिकारी जगह-जगह शिविर लगाएं। लोगों को जागरूक करें।

सभी शहरों से आंकड़े मंगवाएं। सुनिश्चित करें कि लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ हो। उन्होंने कहा कि आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरणों के डिफाल्टरों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की गई, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। पारदर्शिता के लिए इस बाबत एक समिति गठित करें। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र