लाइव न्यूज़ :

J&K: श्रीनगर पुलिस ने ढेर किए लश्कर-ए-तैयबा और TRF के दो आतंकी, बरामद की गई आपत्तिजनक सामग्री

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 5, 2022 09:48 IST

कश्मीर के आइजीपी ने बताया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और TRF के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और TRF के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया हैमारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम हैआतंकियों के पास से 02 पिस्तौल सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं

जम्मू: श्रीनगर के जकुरा में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मार दिए गए। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस की ओर से दी गई। कश्मीर के आइजीपी ने बताया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और TRF के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम है। इनके पास से 02 पिस्तौल सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं।

इस तरह से आज सुबह सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के हसनपोरा इलाके में बलिदानी हुए पुलिसकर्मी अली मोहम्मद की मौत का बदला भी ले लिया। श्रीनगर के जकूरा इलाके में आज शनिवार सुबह सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच करीब एक घंटा चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पुलिस हैडकांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा/द रजिस्टेंट्स फ्रंट के आतंकवादी इखलाक हज्जाम को उसके साथी के साथ ढेर कर दिया।

आइजीपी विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मुठभेड़ में मारा गया दूसरा आतंकी जिला पुलवामा के मंगलपोरा का रहने वाला आदिल डार था। हालांकि उन्होंने यह बात भी बताई कि दोनों आतंकवादियों को मारने से पहले उन्हें आत्मसपर्मण करने का मौका दिया था।जानकारी के लिए हैड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या आतंकवादियों ने 29 जनवरी को उस समय की जब वह बिजबेहाड़ा अनंतनाग में स्थित हसनपोरा तबाला, अपने घर लौट रहे थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज