लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में भारी बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, रेल सेवा रोकी गई, उड़ाने भी प्रभावित

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 30, 2023 15:14 IST

पिछले 24 घंटे में कश्मीर में भारी बर्फबारी ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। कश्मीर और जम्मू के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।

Open in App

जम्मू: चिल्ले कलां अर्थात सर्दी के भयानक दिनों के अंतिम दिन भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर में सब कुछ सुन्न हो गया है। अगर राजमार्ग बंद है तो उड़ानें भी फिलहाल मौसम की मार से प्रभावित हो रही हैं। यही नहीं पहली बार रेल सेवा को भी रोका गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर और जम्मू के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है, जबकि श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सभी उड़ानें देरी से चल रही हैं और कईयों को रद्द कर दिया गया है जबकि बनिहाल से बारामुल्ला तक ट्रेन सेवा भी निलंबित कर दी गई है। एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि रेलवे ट्रैक पर बर्फ हटाने तक ट्रेन सेवा निलंबित रहेगी।

ताजा हिमपात से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन भी बाधित हुआ क्योंकि सुबह की सभी उड़ानें विलंबित रहीं। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा कि दृश्यता केवल 200 मीटर थी और लगातार बर्फबारी हो रही है। उनका कहना था कि हम बर्फ साफ कर रहे हैं। सभी उड़ानें विलंबित हैं। हालांकि उनका कहना था कि बर्फबारी अगर यूं ही रही तो उड़ानें रद्द की जा सकती हैं। 

उन्होंने हवाई यात्रियों को असुविधा और भीड़भाड़ से बचने के लिए हवाई अड्डे पर आने से पहले संबंधित एयरलाइनों से अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करने की भी सलाह दी

इस बीच, चंद्रकोट और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर कीचड़ धंसने और पत्थरों के गिरने और काजीगुंड क्षेत्र में ताजा बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। 

क्षेत्र की एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि विभिन्न हिस्सों में पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अतः यात्रा करने से पूर्व हाईवे की स्थिति को जांच लें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज