लाइव न्यूज़ :

चिटफंड कंपनियों से निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने की कार्रवाई तेज हो - बघेल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:15 IST

Open in App

रायपुर, दो जुलाई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनियों से निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने की कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कहा है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि जिला स्तर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की समिति बनाई जाए, जो चिट फंड कंपनियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करे।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर निवेशकों और स्थानीय लोगों से चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों की जानकारी लेकर वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके लिए पोर्टल भी बनाया जा सकता है।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 187 अनियमित चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 427 प्रकरण पंजीबद्ध है, इनमें से 265 प्रकरण न्यायालयों में विचाराधीन हैं। अब तक चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क कर नौ करोड़ 32 लाख रुपए की वसूली की गई है तथा 17 हजार 322 निवेशकों को सात करोड़ 86 लाख रुपए वापस किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि पुलिस बल सट्टा, जुआ, अवैध शराब के कारोबार जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि थाने स्तर के मैदानी अमले अपने कर्तव्यों का निर्वहन मुस्तैदी से करें। यह सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी उनके कार्यों की लगातार निगरानी करें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में जेलों में निरुद्ध आदिवासियों की रिहाई के प्रकरणों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के समर्पण और पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को गृह विभाग के अलावा विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुकमा और बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला