लाइव न्यूज़ :

सपा ने बीजेपी की सीट पर मारा हाथ, जैदपुर से गौरव को मिली जीत

By भाषा | Updated: October 24, 2019 16:22 IST

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गये हैं। इन 11 सीटों में पहले चुनाव में 8 सीटें सत्तारूढ़ बीजेपी के पास थी।

Open in App
ठळक मुद्देजैदपुर सीट बीजेपी विधायक उपेन्द्र रावत के बाराबंकी से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुयी थी।समाजवादी पार्टी के गौरव को कुल  78,172 वोट मिले, जबकि बीजेपी के अम्बरीश ने 74,007 वोट हासिल किये।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के लिये होने वाले उपचुनाव के नतीजे निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहे हैं। कुछ जगहों पर कांटे की लड़ाई है तो कहीं अच्छा खासा अंतर बना हुआ है। जैदपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उपचुनाव परिणाम में सपा के गौरव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अम्बरीश को 4165 मतों से पराजित किया।बीजेपी से छीनी जैदपुर सीटगौरव को कुल  78,172 वोट मिले, जबकि अम्बरीश ने 74,007 वोट हासिल किये। कांग्रेस के तनुज पुनिया 43,983 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सपा ने यह सीट भाजपा से छीनी है। यह सीट भाजपा विधायक उपेन्द्र रावत के बाराबंकी से सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। जैदपुर क्षेत्र सपा के छत्रप बेनी प्रसाद वर्मा का गढ़ रहा है।ऐसे ही समाजवादी पार्टी और सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान के प्रतिष्ठा का सवाल कही जाने वाली रामपुर सीट पर आजम की पत्नी तजीन फातिमा सुबह से ही निर्णायक बढ़त बनाये हुये हैं। तजीन फातिमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण पर 21,315 मतों की लगभग निर्णायक बढ़त ले ली है। आजम खान के दबदबे वाली रामपुर की सीट पर भाजपा के साथ-साथ सपा की भी प्रतिष्ठा का सवाल है। आजम के खिलाफ भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए सपा ने एक अभियान चलाया था। जिस तरीके से एक  के बाद एक उन पर मुकदमें दर्ज हुए और पूछताछ हुई उससे बाद से माना जा रहा था कि चुनाव परिणाम ही यह बताएंगे की जनता को उनपर विश्वास है या नहीं। आजम ने हर रैली में भी लोगों से भावुक अपील की थी, कई रैलियों में तो उनकी आंखों से आंसू भी निकल गए थे।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशआज़म खानसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र