लाइव न्यूज़ :

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, भारतीय मौसम विभाग का अनुमान-दक्षिण पश्चिम मानसून एक दिन पहले पहुंचेगा केरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2021 20:17 IST

देश के ज्यादातर इलाकों में लोग भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में 31 मई को पहुंच सकता है दक्षिण पश्चिम मनसूनअनुकूल स्थितियों के कारण एक दिन पहले ही आ सकता है मानसूनतौकते और यास के चलते देश के कई इलाकों में हुई थी बारिश

देश के ज्यादातर इलाकों में लोग भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। ऐसे में अब सभी को मानसून के जल्द दस्तक देने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून एक दिन पहले ही केरल पहुंच सकता है। 

केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के 31 मई तक पहुंचने की उम्मीद है और यह पांच जून तक गोवा पहुंचेगा। यह जानकारी शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल एम. ने यहां कहा, ‘‘केरल में 31 मई के करीब दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। इसके पांच जून तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है।’’

आमतौर पर एक जून को आता है केरल में मानसून

उन्होंने कहा कि केरल में मानसून सामान्य तौर पर एक जून को पहुंचता है जबकि गोवा में मानसून की पहली फुहार छह जून तक पड़ती है। उन्होंने कहा कि केरल से गोवा पहुंचने का समय स्थितियों पर निर्भर करता है। आईएमडी ने घोषणा की थी कि मानसून 21 मई को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पहुंचेगा। 

तौकते और यास से मिली थी राहत

गौरतलब है कि पिछले दिनों तौकते और यास चक्रवाती तूफानों के कारण देश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी और कुछ वक्त के लिए मौसम भी अच्छा हो गया था। हालांकि अब गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है।  

टॅग्स :मानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभागकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया