लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बर्फबारी, ठंड बढ़ी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 12:30 IST

Open in App

देहरादून, 16 नवंबर उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस मौसम में पहली बार भारी हिमपात हुआ, जिसके बाद राज्य में ठंड बढ़ गई।

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरसिल और औली सहित सभी उंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार रात से ही हिमपात शुरू हो गया और सोमवार सुबह तक बर्फ की मोटी चादर जम गयी ।

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान भी बर्फबारी हो रही थी और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया।

गढ़वाल हिमालय में स्थित चारधामों में से तीन अन्य धामों में भी रविवार रात से बर्फबारी हो रही है, जिससे इन क्षेत्रों में भीषण ठंड और शीतलहर के हालात बन गए हैं ।

चमोली जिले में प्रसिद्ध स्की रिजार्ट औली में रविवार रात से अब तक एक फुट से ज्यादा बर्फ जम चुकी है ।

देहरादून, मसूरी तथा अन्य क्षेत्रों में रात भर भारी बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गयी। मौसम विभाग ने एक—दो दिन बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला