लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता के लटके-झटके वाले बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, राहुल गांधी से कहा- आपको अपने महिला विरोधी गुंडों को नया भाषण लेखक दिलाने की जरूरत है

By रुस्तम राणा | Updated: December 19, 2022 22:24 IST

ईरानी ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, राहुल गांधी जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूँ? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं? अ

Open in App
ठळक मुद्देईरानी ने लिखा, राहुल गांधी जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई हैपूछा - तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूँ? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं?

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता अजय राय के लटके-झटके वाले बयान को महिला विरोधी बताया है। कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए उन्होंने सीधे राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लपेट दिया। ईरानी ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, राहुल गांधी जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूँ? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं? अपने इसी ट्वीट में ईरानी ने राहुल से गांधी से कहा, आपको और आपकी मम्मी को अपने महिला विरोधी गुंडों को नया भाषण लेखक दिलाने की जरूरत है।

क्या राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे, इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, 'यह (अमेठी) गांधी परिवार की सीट रही है। राजीव (गांधी) जी और संजय (गांधी) जी रहे हैं, और उन्होंने इसकी सेवा की है।"  वर्तमान में अमेठी का प्रतिनिधित्व लोकसभा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करती हैं।

राय ने कहा, "अमेठी की ज्यादातर फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर हैं। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र की आधी फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं। स्मृति ईरानी ही आती हैं, 'लटका-झटका' दिखाती हैं और चली जाती हैं।"

यूपी बीजेपी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की। देश को महिला प्रधानमंत्री देने वाली पार्टी के एक नेता की ऐसी टिप्पणी निश्चित रूप से "शर्मनाक" है, यूपी बीजेपी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने लखनऊ में कहा, कांग्रेस नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा हमेशा "महिला विरोधी" रही है।

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र