लाइव न्यूज़ :

Smog: दिल्ली में गुरुवार से डीजल जेनरेटर हुए बैन, अस्पताल और रेलवे जैसी आवश्यक सेवाओं रहेगी छूट

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 14, 2020 16:15 IST

बृहस्पतिवार तक वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आने की संभावना है। शहर में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 रहा। मंगलवार को औसत एएक्यूआई 300 रहा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता फिर से 'खराब' की श्रेणी में पहुंच गई है। DPCC अगले आदेश तक डीजल, पेट्रोल, केरोसिन पर चलने वाले सभी क्षमताओं के जेनरेटरों पर रोक लगा दी है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता फिर से 'खराब' की श्रेणी में पहुंच गई है। इस बीच दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने बड़ा फैसला लिया है। उसने दिल्ली में गुरुवार से अगले आदेश तक डीजल, पेट्रोल, केरोसिन पर चलने वाले सभी क्षमताओं के जेनरेटरों पर रोक लगा दी है। हालांकि आवश्यक/आपातकालीन सेवाओं पर छूट दी है। 

इधर, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार बृहस्पतिवार तक वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आने की संभावना है। शहर में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 रहा। मंगलवार को औसत एएक्यूआई 300 रहा। मंगलवार सुबह एक्यूआई "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया और यह पूर्वाह्न 11 बजे 306 रहा, जो फरवरी के बाद सबसे खराब था। इसके बाद 'वेंटिलेशन इंडेक्स’ में थोड़ा सुधार होने से प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आयी। 

‘वेंटिलेशन इंडेक्स’ वह गति है जिस पर प्रदूषक तितर-बितर हो सकते हैं। औसतन 10 किमी प्रति घंटे से कम हवा की गति के साथ 6,000 वर्गमीटर प्रति सेकंड से कम वेंटिलेशन सूचकांक, प्रदूषकों के फैलने के लिए प्रतिकूल है। उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। 

भारतीय मौसम विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, 'बुधवार और बृहस्पतिवार को वेंटिलेशन इंडेक्स 6,000 वर्गमीटर प्रति सेकंड रहने की संभावना है।' बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर है। इस वर्ष दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर वायु- प्रदूषण के खिलाफ 'युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध'अभियान शुरू किया है । इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कर रहे हैं। 

टॅग्स :स्मोगदिल्लीदिल्ली प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल