लाइव न्यूज़ :

Road Accident: जोधपुर में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत, 6 यात्रियों की मौत; 14 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2025 12:39 IST

Road Accident: बालेसर एसएचओ मूलसिंह भाटी ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा इलाकों से करीब 20 तीर्थयात्रियों को लेकर रामदेवरा जा रहे टेम्पो को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

Open in App

Road Accident: जोधपुर जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग के जोधपुर-बालेसर खंड पर श्रद्धालुओं को ले जा रहा टेंपो अनाज की बोरियों से भरे ट्रक से टकरा गया। यह दुर्घटना खारी बेरी गांव के पास हुई। बालेसर के थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा इलाके से लगभग 20 तीर्थयात्रियों को लेकर रामदेवरा जा रहे टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

भाटी ने कहा, ‘‘तीन महिलाओं और तीन अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बालेसर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिए गए हैं। 14 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।’’ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :Jodhpurराजस्थानराजस्थान पुलिसrajasthan police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकहा-सुनी और कुल्हाड़ी से काट डाला?, दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?