लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आग लगने के बाद ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारत, बाल-बाल बचे 100 दमकल कर्मी, हैरान करने वीडियो आया सामने

By भाषा | Updated: March 1, 2023 20:17 IST

दिल्ली से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक इमारत में आग लग गई। दमकल कर्मी इसे बुझाने की कोशिश में लगे थे। इसी दौरान इमारत भड़भड़ा के गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्देत्तर दिल्ली के रोशनआरा रोड पर स्थित तीन मंजिला इमारत आग लगने के बाद गिरी।आग बुझाने की कोशिश के दौरान गिरी इमारत, घटना में करीब 100 दमकल कर्मी बाल-बाल बचे।घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली: उत्तर दिल्ली के रोशनआरा रोड पर स्थित तीन मंजिला इमारत आग लगने के बाद उस समय गिर पड़ी जब अग्नि को बुझाया जा रहा था। घटना में करीब 100 दमकल कर्मी बाल-बाल बचे। इमारत को गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। दिल्ली अग्निश्मन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

विभाग ने कहा कि उसे पुलबंगश मेट्रो स्टेशन के पास रोशनआरा रोड पर स्थित एक कारखाने में आग लगने की सूचना मिली थी लेकिन जब उसके दल मौके पर पहुंचे थे तो उन्होंने पाया कि यह कारखाना नहीं बल्कि गोदाम था। विभाग ने बताया कि मौके पर तकरीबन 100 दमकल कर्मियों को तैनात किया गया था।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘हमें पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 50 मिनट पर रोशनआरा रोड पर जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के पास एक फैक्टरी में आग लगने के बारे में फोन आया था। घटनास्थल पर दमकल की 18 गाड़ियां भेजी गईं। ”

उन्होंने कहा, “ आग बुझाने के दौरान ही तीन मंजिला इमारत गिर पड़ी मगर सौभाग्य से हमारे दमकल कर्मी बाल-बाल बच गए।” उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है और आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारअग्निकांडवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र