लाइव न्यूज़ :

मध्‍य प्रदेश: शिवराज सरकार का अनोखा फरमान- ‘जय हिंद’ बोलकर हाजिरी लगवाएं स्‍कूली बच्‍चे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2018 12:08 IST

मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए एक अनोखा फरमान जारी किया है। खबर के मुताबिक यहां आदेश जारी किया गया है कि राज्य में सभी स्कूली बच्चे हाजिरी के वक्त ‘जय हिंद’ बोलकर अपनी हाजिरी लगवाएंगे।

Open in App

भोपाल, 16 मई: मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए एक अनोखा फरमान जारी किया है। खबर के मुताबिक यहां आदेश जारी किया गया है कि राज्य में सभी स्कूली बच्चे हाजिरी के वक्त ‘जय हिंद’ बोलकर अपनी हाजिरी लगवाएंगे। 

'सूर्य उवाच' जैसी कविता लिखने वाले मशहूर बालकवि बैरागी का 87 साल की उम्र में निधन

खबर  के अनुसार अपने आधिकारिक बयान में शिक्षा विभाग की ओर से लिखा  गया है कि इस फैसले से विद्यार्थियों के मन में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी। इस तरह के बयान इससे पहले  नवंबर 2017 में मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री विजय शाह ने पेश किया था। 

उन्होंने कहा था कि अब विद्यार्थियों को स्कूल में हाजिरी के वक्त ‘यस सर’ या ‘यस मैम’ नहीं कहना होगा। उन्हें सिर्फ ‘जय हिन्द’ ही कहना होगा। ये विद्यार्थियों में, नवयुवकों में देशभक्ति की भावना पैदा करने में मददगार साबित होगा। मुझे नहीं लगता कि इस फैसले से किसी को आपत्ति हो सकती है। 

खाली कुर्सी को लेकर शिवराज सिंह चौहान के मजाक पर कांग्रेस की चुटकी,कहा- जल्दी हार मान गए

इस बयान के बाद विपक्ष की ओर से उनकी जमकर आलोचना की गई थी। शिक्षा मंत्री विजय शाह मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्रियों में शामिल हैं। ऐसे में अब शिक्षा विभाग की ओर से  ये बयान जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब देखना होगा कि विपक्ष क्या प्रतिक्रिया देता है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज