लाइव न्यूज़ :

शेहला राशिद ने किया चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान, कहा- कश्मीर के साथ बुरा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 14:07 IST

शेहला ने कहा कि कश्मीरी लोगों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा। ऐसे में सरकार दुनिया में यह दिखाना चाहती है कि कश्मीर में लोकतंत्र जिंदा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार दुनिया में यह दिखाना चाहती है कि कश्मीर में लोकतंत्र जिंदा है: शेहलाहालांकि जो चल रहा है वो लोकतंत्र नहीं है बल्कि लोकतंत्र की हत्या हैः शेहला

जेएनयू की पूर्व छात्रसंघ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शेहला राशिद ने चुनाव राजनीति से खुद को अलग कर लिया है। राज्य में बीडीसी चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद उन्होंने यह ऐलान किया है। शेहला ने कहा कि कश्मीरी लोगों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा। ऐसे में सरकार दुनिया में यह दिखाना चाहती है कि कश्मीर में लोकतंत्र जिंदा है।

शेहला ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'कश्मीर में प्रतिबंध हटाने के लिए भारत पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव है। ऐसे में सरकार चुनाव कराकर यह दिखाना चाहती है कि अभी भी लोकतंत्र जिंदा है। हालांकि जो चल रहा है वो लोकतंत्र नहीं है बल्कि लोकतंत्र की हत्या है। यह कठपुतली नेताओं को स्थापित करने की योजना है।'

शेहला ने लिखा कि इंसाफ की लड़ाई सच बोलने से ज्यादा भी कुछ मांगती है। मुझ पर सच बोलने के लिए देशद्रोह का आरोप लगा। लेकिन यह मुझे सच बोलने से विचलित नहीं कर सकता। जहां जरूरत होगी मैं अपनी आवाज बुलंद करती रहूंगी।

गौरतलब है कि शेहला राशिद के खिलाफ जम्मू कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में उनके बयान को लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :शेहला राशिदजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह