लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग प्रदर्शन : प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए न्यायालय में याचिका दायर

By भाषा | Updated: February 3, 2020 22:18 IST

संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन के कारण कालिंदी कुंज- शाहीन बाग मार्ग और ओखला अंडरपास से आवाजाही पर पिछले वर्ष 15 दिसम्बर से ही पाबंदियां लगी हुई हैं।

Open in App

उच्चतम न्यायालय में सोमवार को याचिका दायर कर पिछले वर्ष 15 दिसम्बर से सीएए के विरोध में शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई। याचिका में कहा गया है कि वे दिल्ली से नोएडा जाने वाले मार्ग को बाधित कर लोगों के लिए बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं।

संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन के कारण कालिंदी कुंज- शाहीन बाग मार्ग और ओखला अंडरपास से आवाजाही पर पिछले वर्ष 15 दिसम्बर से ही पाबंदियां लगी हुई हैं। शीर्ष अदालत में दायर याचिका में व्यापक और संपूर्ण दिशानिर्देश बनाए जाने की मांग की गई है जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शन या धरना देने से जुड़ी पाबंदियां हो।

दिल्ली के पूर्व विधायक नंदकिशोर गर्ग की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि कानून लागू करने वाली मशीनरी को ‘‘प्रदर्शनकारियों की मनमर्जी पर गिरवी’’ रखा गया है जिन्होंने दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले मार्ग पर वाहनों और पैदल आवाजाही को रोक रखा है।

वकील शशांक देव सुधी के मार्फत दायर याचिका में कहा गया है, ‘‘यह निराशाजनक है कि सरकारी मशीनरी चुप है और प्रदर्शनकारियों की गुंडागर्दी और तोड़फोड़ को देखकर भी मूकदर्शक बनी हुई है और इससे लोकतंत्र को खतरा है। उन्होंने अपने हाथों में कानून-व्यवस्था ले रखी है।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील