लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसाः पूर्व एचआरडी मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा, कुलपति को जल्द हटाओ

By भाषा | Updated: January 9, 2020 20:56 IST

पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ऐसी रिपोर्ट है कि एचआरडी मंत्रालय ने जेएनयू के कुलपति को विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के मुद्दे के समाधान के लिये कुछ व्यवहार्य फार्मूला को लागू करने के लिये दो बार सुझाव दिया। उन्हें छात्रों और शिक्षकों से संवाद करने का सुझाव दिया गया।’

Open in App
ठळक मुद्देयह स्तब्धकारी है कि कुलपति सरकार के प्रस्ताव को लागू नहीं करने पर आमदा है।यह व्यवहार निंदनीय है और मेरे विचार से कुलपति को इस पद पर नही बने रहने देना चाहिए।

पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाये जाने की मांग करते हुए कहा कि यह स्तब्ध करने वाली बात है कि वे (कुलपति) विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि की समस्या के समाधान के लिये सरकार के प्रस्ताव को लागू करने को तैयार नहीं हैं।

जोशी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ ऐसी रिपोर्ट है कि एचआरडी मंत्रालय ने जेएनयू के कुलपति को विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के मुद्दे के समाधान के लिये कुछ व्यवहार्य फार्मूला को लागू करने के लिये दो बार सुझाव दिया । उन्हें छात्रों और शिक्षकों से संवाद करने का सुझाव दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह स्तब्धकारी है कि कुलपति सरकार के प्रस्ताव को लागू नहीं करने पर आमदा है। यह व्यवहार निंदनीय है और मेरे विचार से कुलपति को इस पद पर नही बने रहने देना चाहिए।’’ इससे पहले, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाना समाधान नहीं है।

जेएनयू परिसर में रविवार कुछ नकाबपोशों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था। बाद में प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था। इसके बाद कुलपति को पद से हटाने की मांग की जाने लगी है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी सरकारमुरली मनोहर जोशीरमेश पोखरियाल निशंकदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला