लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा बलों ने अनंतनाग से एक आतंकी को किया गिरफ्तार, इसी साल 10 मई को ज्वाइन किया था आतंकी ग्रुप

By सुमित राय | Updated: June 18, 2020 17:03 IST

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले से सुरक्षाबलों ने एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसने इसी साल 10 मई को आतंकी ग्रुप ज्वाइन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने अनंतनाग से एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।आतंकवादी की पहचान इमरान नबी डार के तौर पर हुई है।आतंकी के पास से सुरक्षा बलों ने एक पिस्टल बरामद किया है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगलात मंडी के पास से सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में कल (बुधवार) देर रात एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। आतंकी की पहचान स्थानीय इमरान नबी डार के तौर पर हुई है और वह कुलगाम में लालवानी इलाके का रहने वाला है।

भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने जानकारी देते हुए बताया, "एक संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के जंगल मंडी के पास कल देर रात आतंकवादी इमरान नबी डार को पकड़ा। आतंकी के पास से 1 पिस्टल बरामद किया गया है। वह इस साल 10 मई को आतंकवादी ग्रुप में शामिल हुआ था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सेना की आरआर, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी की संयुक्त टीम ने तुरंत अनंतनाग के जंगलात मंडी के पास संयुक्त अभियान में आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आतंकवादी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल व कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई हैं।

पुलवामा में मारा गया एक आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के पम्पोरी इलाके के मीज में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षा बल के जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और अभियान अब भी जारी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज