लाइव न्यूज़ :

Savitribai Phule Jayanti 2026: भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का आज जन्म दिवस, जानिए 3 जनवरी का इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 11:41 IST

Savitribai Phule Jayanti 2026: सावित्रीबाई फुले जयंती 2026, भारत की पहली महिला टीचर को सम्मान देने के लिए 3 जनवरी को मनाई जाती है। इस महान समाज सुधारक को याद करते हुए तारीख, महत्व, शुभकामनाओं, कोट्स और संदेशों के बारे में जानें।

Open in App

Savitribai Phule Jayanti 2026: देश और दुनिया में तीन जनवरी का दिन तमाम तरह की कई अहम घटनाओं का साक्षी रहा। इस दिन की सबसे खास बात यह है कि भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म इसी दिन हुआ था। तीन जनवरी, 1831 को जन्मीं सावित्रीबाई फुलेभारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका थीं। सावित्रीबाई ने अपना पूरा जीवन एक मिशन की तरह व्यतीत किया।

इसके अलावा तीन जनवरी की एक अहम घटना यह रही कि 1993 को दुनिया की दो महाशक्तियां रूस और अमेरिका अपने-अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार हो गईं।

वर्ष 2024 में तीन जनवरी को ईरान के करमान शहर में हुए दो धमाकों में 103 लोगों की मौत हो गई जबकि 188 घायल हो गये।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन जनवरी की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1831: देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म।

1880 : ‘इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित।

1938 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढ़ने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की।

रूजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।

1959 : अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।

1980 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बाबरक कर्माल ने सोवियत हमले को सही ठहराया।

1993 : अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वे अपने-अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे।

2001 : हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।

2004 : मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा।

2004 : मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।

2014 : अलकायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।

2024 : ईरान के करमान शहर में हुए दो धमाकों में 103 लोगों की मौत, 188 लोग घायल।

2021 : भारत के उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट में छत ढहने से 23 लोगों की मौत।

2025: गाजा में इजराइली हमलों में 42 लोग मारे गये। 

टॅग्स :सावित्रीबाई फुलेहिस्ट्रीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई