लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब, सफदरजंग अस्पताल में लाए गए; सीएम केजरीवाल बोले- "जनता हमारे साथ है..."

By अंजली चौहान | Updated: May 22, 2023 14:37 IST

सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में तबीयत खराब हो गई हैसोमवार को सत्येंद्र जैन को सफदरजंग अस्पताल लाया गयासीएम केजरीवाल ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें आज सफदरजंग अस्पताल में लाया गया है।

कुछ समय पहले तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट को यह जानकारी दी थी कि सत्येंद्र जैन की जेल में तबीयत खराब हो गई है।

ऐसे में सोमवार को उन्हें सफदरजंग अस्पताल में जब लाया गया तो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बारे में पोस्ट किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। 

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। 

उन्होने कहा, "बीजेपी सरकार के इस अहंकार और जुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।"

गौरतलब है कि 15 मई को दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है।

6 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आवेदक एक प्रभावशाली व्यक्ति है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की क्षमता रखता है।

इस स्तर पर सत्येंद्र जैन को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की दोहरी शर्तों को पूरा करने के लिए नहीं ठहराया जा सकता है।

सत्येंद्र जैन को पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ ईडी का मामला सीबीआई की एक शिकायत पर आधारित था, जो इस आरोप पर दर्ज किया गया था कि जैन ने 14 फरवरी, 2015 और 31 मई, 2017 के बीच विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर चल संपत्तियां हासिल की थीं।

इसमें आगे कहा गया है। कि जैन संभवतः इन संपत्तियों का संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके।

टॅग्स :सत्येंद्र जैनआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र