लाइव न्यूज़ :

शनि ग्रह का प्रभाव था, उत्पन्न समस्या अब बीते दिनों की बात होगी, सीएम नारायणसामी ने उप राज्यपाल किरण बेदी के लिए कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 19:03 IST

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार बेदी का इस्तेमाल क्षेत्रीय सरकार के लिए कई मसलों पर कठिनाईं पैदा करने और बाधा उत्पन्न करने के औजार के रूप में कर रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि मौजूदा समस्याएं और कठिनाइयां अस्थायी है न कि स्थायी। विभिन्न मुद्दों पर बेदी के साथ भिड़ने वाले नारायणसामी ने हालांकि, संघ शासित क्षेत्र के लोगों से कहा कि वह कुछ दिन इंतजार करें।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के लिए अच्छा समय आगे आने वाला हैं क्योंकि केंद्र सरकार और उप राज्यपाल किरण बेदी की ओर से पैदा की गयी समस्याओं का अंत फरवरी से पहले हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि मौजूदा समस्याएं और कठिनाइयां अस्थायी है न कि स्थायी। पूर्णनकुप्पम गांव में पंचायत कार्यालय एवं सरकारी पुस्तकालय की शाखा की शुरुआत करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार बेदी का इस्तेमाल क्षेत्रीय सरकार के लिए कई मसलों पर कठिनाईं पैदा करने और बाधा उत्पन्न करने के औजार के रूप में कर रही है।’’

विभिन्न मुद्दों पर बेदी के साथ भिड़ने वाले नारायणसामी ने हालांकि, संघ शासित क्षेत्र के लोगों से कहा कि वह कुछ दिन इंतजार करें क्योंकि राज्य के लिए अच्छा समय आने वाला है और सरकार के समक्ष जितनी भी समस्यायें हैं, वह सब समाप्त हो जायेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सामान्य तौर पर शनि (ग्रह) का प्रभाव कुछ संक्षिप्त समय के लिए होता है और इसी तरह से (यहां की) सरकार जिन समस्याओं का सामना कर ही है वह जल्दी ही बीते दिनों की बात होगी।’’ केंद्र शासित क्षेत्र में मुफ्त चावल योजना के कार्यान्वयन के बारे में उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और उप राज्यपाल ने इस मामले में जो अडंगा लगाया है उसके खिलाफ वह अदालत का रुख करेंगे। 

टॅग्स :पुडुचेरीवी नारायणस्वामीकिरण बेदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज