लाइव न्यूज़ :

शशिकला अन्नाद्रमुक के साथ नहीं हैं, उनके संवाद से पार्टी पर असर नहीं पड़ेगा : पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:16 IST

Open in App

सेलम, 30 जून अन्नाद्रमुक से निष्कासित महासचिव वीके शशिकला द्वारा कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद को महत्व नहीं देते हुए पार्टी के संयोजक के पलानीस्वामी ने बुधवार के कहा कि उनके द्वारा टेलीफोन से की जा रही बातचीत से 1.5 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली पार्टी पर रत्तीभर भी असर नहीं पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2017 में निष्कासित किए जाने के बाद से वह अब अन्नाद्रमुक में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शशिकला द्वारा कुछ पार्टी सदस्यों से बातचीत पर ‘अतिप्रतिक्रिया’ दी जा रही है।

यहां ओम्लुर में पत्रकारों ने जब शशिकला के पार्टी के कुछ पदाधिकारियों से कथित बातचीत का ऑडियो टेप लीक होने के बारे में पूछा तो पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘वह अन्नाद्रमुक में नहीं हैं और उनका पार्टी से संपर्क नहीं है। यहां तक कि 10 लोगों से भी नहीं, उन्हें 1000 लोगों से संपर्क करने दीजिए। 1.5 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली अन्नाद्रमुक पर इसका कोई असर नहीं होगा।’’

विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक की हार के बाद सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो टेप में कथित तौर पर शशिकला यह कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि वह पार्टी पर दोबारा दावा करेंगी। उन्होंने अन्नाद्रमुक नेतृत्व के उनसे बात करने वाले सदस्यों को निष्कासित करने के फैसले की भी निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग