लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री बनने के लिए कुछ भी करूंगा?, संजय राउत ने कहा- भाजपा में शिवसेना का विलय करेंगे एकनाथ शिंदे, दिल्ली दौरे पर तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2025 17:40 IST

केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने शिकायत की कि सीएम फडणवीस काम नहीं करने दे रहे हैं और विधायकों के खिलाफ जांच शुरू कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमराठी एकता को मजबूत करने के प्रयासों से नुकसान होगा।त्रि-भाषा फॉर्मूला को वापस लेने के फैसले का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी।शिंदे ने कहा कि वह शिवसेना का सत्तारूढ़ दल में विलय करने को तैयार हैं।

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिए इतने बेताब हैं कि उन्होंने शिवसेना का भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में विलय करने की पेशकश कर दी है। राउत ने दावा किया कि शिंदे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की शिकायत की थी। हालांकि, शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने राज्यसभा सदस्य पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की टिप्पणी करने की आदत है और उनकी पार्टी के लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।

पत्रकारों से बातचीत में राउत ने दावा किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने शिकायत की कि फडणवीस उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं और उनकी पार्टी के विधायकों के खिलाफ जांच शुरू कर रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना प्रमुख ने शाह से कहा कि मराठी एकता को मजबूत करने के प्रयासों से उनकी पार्टी को नुकसान होगा।

इस आंदोलन को कमजोर करने की जरूरत है। राउत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे द्वारा आयोजित संयुक्त विजय रैली का जिक्र कर रहे थे, जो सरकार द्वारा हिंदी को ‘‘अनिवार्य’’ बनाने वाले दो विवादास्पद सरकारी प्रस्ताव और कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए लागू त्रि-भाषा फॉर्मूला को वापस लेने के फैसले का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘शिंदे ने शाह को बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाना ही इसका समाधान होगा। अगर वह (शिंदे) मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वह इस पर रोक लगा देंगे और महाराष्ट्र की राजनीति में स्थिरता लाएंगे।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जब शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा तो शिंदे ने कहा कि वह शिवसेना का सत्तारूढ़ दल में विलय करने को तैयार हैं।

राउत ने दावा किया, ‘‘वह (शिंदे) मुख्यमंत्री बनने के लिए इतने बेताब हैं कि वह पार्टी का भाजपा में विलय करने को तैयार हैं।’’ यह पहली बार नहीं है जब राउत ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना या भाजपा के बारे में इस तरह के दावे किए हों। जनवरी में राउत ने दावा किया था कि शिवसेना के मंत्री उदय सामंत राज्य के तीसरे उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं और उनके एवं शिंदे के बीच मतभेद हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि शिंदे की कामाख्या मंदिर यात्रा के दौरान गुवाहाटी में बलि दिए गए भैंसों के सींग मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ के परिसर में गाड़ दिए गए थे, ताकि शीर्ष पद किसी और को न मिले। जब 2022 में शिंदे मुख्यमंत्री बने तो राउत ने कहा था कि सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, लेकिन सरकार बनी रही और महायुति सरकार भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस आ गई। 

टॅग्स :महाराष्ट्रसंजय राउतएकनाथ शिंदेअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतआधी रात के बाद बाहर निकलने से डरेंगी बेटियां?, नवनीत राणा ने कहा-यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र 66 वां स्थापना दिवसः विकास की भाषा सिखाता महाराष्ट्र

भारतऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 'मराठी अनिवार्यता' पर विशेषज्ञों की राय, जानें क्या कहा?

भारतनागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी