लाइव न्यूज़ :

Sambhal Violence: मुस्लिम भाई ईद में सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो होली की गुजिया भी खाएं?, शांति समिति के सामने बोले सीओ अनुज चौधरी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2025 16:56 IST

Sambhal Violence: होली और जुमे को लेकर अपने बयान पर संभल सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि अगर एक भी व्यक्ति को मेरा बयान इतना गलत लगता है, तो उन्होंने इसे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्यों नहीं दी?

Open in App
ठळक मुद्देमेरा बयान वाकई अनुचित था, तो उन्होंने मुझे सज़ा क्यों नहीं दी? आपसी विश्वास और सद्भाव पर ज़ोर दिया है। गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा और सभी को अपने अधिकार हैं

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल कोतवाली पुलिस थाने में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने कहा कि सभी को भाईचारा से ही आगे बढ़ना होगा। बेबाकी से पहले दिए बयान का बचाव किया। शांति समिति की यह बैठक त्योहार और रमजान माह में शांति सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से हुई। अनुज चौधरी ने कहा कि शांति समिति की बैठक में कहा कि यदि मुस्लिम भाई लोग रमजान और ईद में सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो होली की गुजिया और मिठाई भी खानी पड़ेगी। चौधरी ने कहा कि हमने सभी पक्ष से बात की और फिर अपनी बात रख दी। आपको तय करना है। 

 

होली और जुमे को लेकर अपने बयान पर संभल सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि अगर एक भी व्यक्ति को मेरा बयान इतना गलत लगता है, तो उन्होंने इसे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्यों नहीं दी? अगर मेरा बयान वाकई अनुचित था, तो उन्होंने मुझे सज़ा क्यों नहीं दी? मैंने हमेशा दोनों धर्मों के लिए समान रूप से बात की है, आपसी विश्वास और सद्भाव पर ज़ोर दिया है।

किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा और सभी को अपने अधिकार हैं। कुछ दिन पहले चौधरी ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले। चौधरी ने बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

चौधरी ने शांति समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “जिस प्रकार से मुस्लिम बेसब्री से ईद का इंतजार करते हैं, ठीक उसी तरह हिंदू होली की प्रतीक्षा करते हैं।” होली का त्यौहार 14 मार्च को है और इसी दिन जुमा की नमाज भी होगी। अधिकारी ने कहा, “ होली का दिन वर्ष में एक बार आता है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है।

अगर किसी को लगता है होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले।” चौधरी ने निवासियों से उन लोगों को जबरदस्ती रंग ना लगाने की अपील की जो होली नहीं मनाना चाहते। अधिकारी ने कहा कि शांति समिति की बैठक सभी स्तर पर जारी है। चौधरी ने शरारती तत्वों को चेतावनी भी दी और कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेशईदहोलीरमजानRamadan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र