लाइव न्यूज़ :

अगर संभल की जामा मस्जिद पर जल चढ़ाने की बात हुई, तो मुस्लिम बर्दाश्त नहीं करेंगे और हजारों लोगों का खून बहेगा, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बिगड़े बोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 21:12 IST

मुरादाबाद में कुछ हिंदूवादी संगठन समय-समय पर संभल स्थित जामा मस्जिद में मंदिर होने की बात कहकर वहां जल चढ़ाने का ऐलान करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर चलाये जाने की कार्रवाई की निंदा की।शुक्रवार को सपा के एक दल के साथ जहांगीरपुरी जाएंगे।जहांगीरपुरी में एक मंदिर भी था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

संभलः अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर संभल की जामा मस्जिद पर जल चढ़ाने की बात की जाएगी, तो मुस्लिम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और हजारों लोगों का खून बहेगा।

बर्क ने संभल के कोट पूर्वी क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद पर कुछ हिंदू संगठनों द्वारा जल चढ़ाए जाने के ऐलान से संबंधित एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि अगर वह जल चढ़ाने की बात करेंगे, तो हजारों मुस्लिमों का खून चढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि मुसलमान इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अमन चाहते हैं। इस तरह की बातें क्यों की जा रही हैं? मेरी प्रशासन से गुजारिश है कि वह जुमे की नमाज के दिन सतर्कता बरते।" उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मस्जिद पर रंग फेंक कर माहौल खराब करने की कोशिश कई बार की जा चुकी है।

गौरतलब है कि मुरादाबाद में कुछ हिंदूवादी संगठन समय-समय पर संभल स्थित जामा मस्जिद में मंदिर होने की बात कहकर वहां जल चढ़ाने का ऐलान करते रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने हर बार उन्हें वहां पहुंचने से रोक दिया था।

सपा सांसद ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर चलाये जाने की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि वह शुक्रवार को सपा के एक दल के साथ जहांगीरपुरी जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी में एक मंदिर भी था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बर्क ने कहा कि यह सब कुछ मुसलमानों को दबाने के लिए किया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ झूठे आरोपों में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं ताकि उनके बीच डर का माहौल कायम किया जा सके।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र