लाइव न्यूज़ :

'रूस और यूक्रेन की लड़ाई पीएम मोदी ने 3 घंटे तक रुकवा दी थी...', पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2022 19:02 IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन घंटे तक रुकवा दी थी ताकि यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला जा सके। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने के लिए रुकवाई गई थी लड़ाईमोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गिना रहे थे उपलब्धियांरविशंकर प्रसाद ने अपनी सरकार के काम को बताया ऐतिहासिक

पटना: केन्द्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में मना रही है। भाजपा नेता पत्रकार वार्ता कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन घंटे तक रुकवा दी थी ताकि यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला जा सके। 

उन्‍होंने रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्‍की से बात की थी। युद्ध को रोकने के लिए कहा था। इस दौरान कश्‍मीर की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि पहले लद्दाख में चीन के कारण सड़कें नहीं बनती थीं। कोई निर्माण शुरू होने पर चीन उसे रुकवा देता था। तब दिल्‍ली का हवाला दिया जाता था। संसद में मुद्दा उठाया तो विदेश मंत्री ने कहा कि चीन को नहीं छेड़ना है। लेकिन आज क्‍या हो रहा है? कश्‍मीर, अरुणाचल प्रदेश से लेकर हर सीमावर्ती इलाके में सड़कें बन गई हैं। 

धारा 370 के कारण कश्मीर में भ्रष्टाचार का कानून लागू नहीं होता था। वहां शिक्षा का अधिकार कानून नहीं लागू होता था। सिर पर मैला ढोने वालों के खिलाफ लागू कानून लागू नहीं होता था। वहां ओबीसी को आरक्षण का लाभ नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दफ्तर के गलियारे में बिचौलियों का आना बंद है। लेकिन हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम कर दिया। 

पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री ने कहा कि हमारा भारत स्‍वाभिमानी और सुरक्षित भारत, गरीबों के साथ विकास करता हुआ भारत है। उन्होंने कहा कि ये स्वाभिमानी और सुरक्षित भारत है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चार मूल मंत्र को लेकर मोदी सरकार चल रही है। उदयमान भारत, सुरक्षित भारत, दुनिया में प्रतिष्ठित भारत और आत्म निर्भरता की ओर बढ़ता भारत। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो कहा था कि वे हर साल काम का लेखा-जोखा देंगे। 

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा लगी। सुभाष चंद्र बोस को भुलाया गया था, लेकिन उनकी प्रतिमा राजपथ पर लग रही है। डॉ भीम राव आंबेडकर को भुलाया गया था, लेकिन अब उनके पांचों तीर्थ स्थल को विकसित किया गया। ये होता है देश के महान नेताओं की जानकारी आने वाली पीढ़ी को देना है। 

वहीं उनसे जब पूछा गया कि बिहार जैसे गरीब राज्य जहां के मजदूर काम की तलाश में कश्मीर जाते हैं, वहां उनकी हत्या हो जाती है। जबकि बिहार सरकार जनगणना पर 500 करोड़ रूपये खर्च कर सकती है, लेकिन मजदूरों के लिए कुछ नहीं कर रही। 

इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कश्मीर में बिहारी की हत्या हुई है, यह घटना आतंकवादियों के हताशा का परिचायक है। धैर्य रखिये इसका जवाब मिलेगा। बिहार जैसे गरीब प्रदेश में जाति की गणना पर 500 करोड़ रूपये खर्च किये जाने के सवाल पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि आज इस सवाल का जवाब नहीं देंगे। 

टॅग्स :रविशंकर प्रसादमोदी सरकारबिहाररूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज