लाइव न्यूज़ :

लखनऊ और उन्नाव में आरएसएस के कार्यालय को बम से उड़ाने की Whatsapp पर मिली धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

By विनीत कुमार | Updated: June 7, 2022 11:19 IST

आरएसएस के लखनऊ और उन्नाव कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। व्हाट्सएप के जरिए ये धमकी दी गई। पुलिस अब उस नंबर को ट्रेस करने में जुटी है, जिससे ये धमकी आई थी।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उन्नाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कुछ घंटों बाद मंगलवार सुबह लखनऊ के मड़ियां थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले पर एक बयान जारी करते हुए लखनऊ पुलिस ने कहा, 'लखनऊ और उन्नाव में आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। कल रात 8 बजे एक व्हाट्सएप संदेश भेजा गया था जिसमें धमकी दी गई थी कि आरएसएस के कार्यालयों को उड़ा दिया जाएगा। साइबर सेल की मदद से मैसेज भेजने वाले नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।'

पुलिस टीम ने बताया कि साइबर सेल की मदद से नंबर का पता लगाया जा रहा है। लखनऊ और उन्नाव में आरएसएस के दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी सोमवार की रात 8 बजे वाट्सएप पर मिली। संघ के सदस्य नीलकंठ तिवारी को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ में भेजे मैसेज में ये धमकी दी गई थी।

गौरतलब है कि यह धमकी ऐसे वक्त पर दी गई है जब नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद चौतरफा विवाद है। भाजपा अपने प्रवक्ता नुपूर शर्मा को निलंबित कर चुकी है पर विवाद फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी की तरफ से यह कहा गया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा की ओर से नवीन जिंदल को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

वहीं, इससे पहले मुंबई पुलिस ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान का बयान दर्ज किया। सलमान खान को रविवार को पत्र के जरिए धमकी मिली थी कि पिता-पुत्र की जोड़ी का हश्र भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। धमकी मिलने के बाद बांद्रा स्थित सलमान खान के घर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

टॅग्स :आरएसएसउत्तर प्रदेश समाचारUnnaoभारतीय जनता पार्टीनूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र