लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार का राज्य सरकारों को 5 निर्देश, कहा- रोहिंग्या देश के लिए खतरा, हर हाल में घुसपैठ रोको

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 4, 2018 09:20 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर समेत सभी राज्य सरकारों को रोहिंग्या को लेकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जूनः देश की केंद्र सरकार ने रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ को देश के लिए खतरा माना है। इतना ही नहीं राज्य सरकारों को 5 निर्देश जारी कर के रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ को हर हाल में रोकने को कहा है। केंद्र सरकार के अनुसार रोहिंग्या व दूसरे गैरकानूनी शरणार्थियों से देश की सुरक्षा में सेंध लगाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर समेत सभी राज्य सरकारों को रोहिंग्या को लेकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

रोहिंग्या मुसलमानों पर केंद्र सरकार का राज्य सरकारों को 5 निर्देश

1- सभी शरणार्थियों को चिन्हित जगहों पर रखा जाए। राज्य की पुलिस और सुरक्षा एजेंसी इनकी गतिविधियों पर नजर रखें।

2- सभी शरणार्थ‌ियों की पहचान होनी चाहिए। उनका नाम, जन्म-तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, किस देश से हैं सारी जानकारी होनी चाहिए।

3- गैरकानूनी रूप से देश में घुसे शरणार्थी की बायोमैट्रिक पहचान लेनी चाहिए, जिससे ये लोग आगे अपनी पहचान न बदल सकें। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इन लोगों का आधार कार्ड न बन पाए। जिससे भविष्य में ये भारतीय होने का दावा न कर सकें।

4- रोहिंग्या मुसलमानों की सभी जानकारी को विदेश मंत्रालय के जरिए म्यांमार सरकार के साथ साझा करनी है। सभी की नागरिकता का भी पता चलना चाहिए

5- इन्हें इनके देश वापस भेजने के दिशा में सक्रिय काम करें।

बवाना के कुछ लोगों को रिपोर्ट में ‘रोहिंग्या, बांग्लादेशी’ बताने वाले टीवी चैनल को डीएमसी का नोटिस

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) ने एक टीवी चैनल को नोटिस जारी किया है। उक्त चैनल ने एक रिपोर्ट प्रसारित की थी जिसमें उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके के कुछ स्थानीय लोगों को कथित तौर पर ‘‘रोहिंग्या ’’ और ‘‘बांग्लादेशी ’’ बताया गया था। 

आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान ने बताया , ‘‘डीएमसी ने सुदर्शन टीवी को नोटिस जारी किया है जिसने अपनी रिपोर्ट में उत्तर दिल्ली के बवाना के निवासियों से संबंधित रिपोर्ट प्रसारित की थी। ’’ 

यह भी पढ़ेंः पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना कार से की, कहा- तीन टायर हो चुके हैं पंक्चर

उन्होंने बताया कि चैनल ने 11 मई को एक कार्यक्रम प्रसारित किया था जिसमें इन लोगों को ‘‘ बांग्लादेशी ’’ और ‘‘ रोहिंग्या ’’ बताया गया था जबकि ये भारतीय नागरिक हैं और इन्हें सरकारी एजेंसियों ने कई दशक पहले दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लाकर यहां बसाया था। 

चैनल के प्रबंध निदेशक से 12 जून तक जवाब देने को कहा गया है , साथ ही बवाना के निवासियों को ‘‘ बांग्लादेशी ’’ और ‘‘ रोहिंग्या ’’ बताने के पीछे सबूत देने को भी कहा गया है। 

उन्होंने कहा , ‘‘ सबूत पेश नहीं करने की स्थिति में चैनल से कहा गया है कि वह बिना शर्त लिखित माफी मांगे और आयोग को सूचित करे कि उसने एक वर्ग विशेष के भारतीय नागरिकों के खिलाफ असंतोष फैलाने वाली यह झूठी खबर बनाने और प्रसारित करने वाले संवाददाता तथा कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है। 

(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :रोहिंग्या मुसलमानएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार को मिलेगी महिला डिप्टी? बिहार कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तय

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष का दावा

भारतBihar Govt Formation: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को, प्रधानमंत्री कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारतBihar Govt Formation: पीएम मोदी के एमवाय के नए फार्मूले का बिहार मंत्रिमंडल में दिख सकता है ज्यादा प्रभाव, महिला और युवाओं को साध सकती है भाजपा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज