लाइव न्यूज़ :

Bihar: RJD विधायक के भाई ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप, कहा- जाति-धर्म के आधार पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2026 14:49 IST

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष के हमलों को लेकर भी कुशवाहा ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में बेहतर काम कर रही है और खुद मुख्यमंत्री लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ये मांगें और आरोप पूरी तरह निराधार हैं और इनका कोई मतलब नहीं है।

Open in App

Bihar:  बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को सुबह-सुबह कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या का एनकाउंटर हो जाने के तौर-तरीकों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने विधानसभा परिसर में पहुंचकर राज्य सरकार और बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार अपराधियों पर कार्रवाई जाति और धर्म देखकर कर रही है। वहीं, दूसरी ओर रालोमो प्रमुख एवं सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने जमकर जवाब दिया है।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए, लेकिन यह कार्रवाई किसी एक जाति या समुदाय के खिलाफ पक्षपातपूर्ण नहीं होनी चाहिए। 

भाई वीरेंद्र ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, लेकिन सरकार वास्तविक अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ यादव समाज को टारगेट कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में जातीय भेदभाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उनका कहना था कि सरकार को सिर्फ यादव समाज में ही अपराधी नजर आते हैं, जबकि अन्य समुदायों के अपराधियों पर वैसी सख्ती नहीं दिखाई जाती।

भाई वीरेंद्र ने राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई मामलों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है और अपराधियों की गिरफ्तारी तक नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार का खुद को ‘सुशासन की सरकार’ बताना पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पक्षधर हैं, लेकिन कार्रवाई जाति या धर्म के आधार पर नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने पटना के आसपास के इलाकों जैसे बाढ़ और मोकामा का उदाहरण देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में लगातार हत्या और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं में वास्तविक अपराधियों को बचाया जा रहा है और दूसरे समुदाय के लोगों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराए ताकि असली अपराधी पकड़े जा सकें और किसी निर्दोष व्यक्ति को सजा न मिले। भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकार गैर-यादव और गैर-मुस्लिम अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के कुछ मंत्री भी ऐसे लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं, जिससे सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते हैं। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली और स्वास्थ्य को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहले जैसे नहीं रहे और उनकी कार्यक्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। 

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने भाई वीरेंद्र के बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे “अनर्गल आरोप” बताते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह बौखलाहट में इस तरह के बयान दे रहा है। कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने विपक्ष की जमीन खिसका दी है, इसी कारण इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। उपेन्द्र कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि कोई भी अपराधी किसी भी जाति या धर्म का क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से अपराधी किसी न किसी समुदाय से होगा, लेकिन इसे जाति या धर्म से जोड़ना गलत और भ्रामक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष के हमलों को लेकर भी कुशवाहा ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में बेहतर काम कर रही है और खुद मुख्यमंत्री लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ये मांगें और आरोप पूरी तरह निराधार हैं और इनका कोई मतलब नहीं है।

जबकि भाजपा कोटे से बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि सरकार का रुख साफ है। अपराधियों पर सख्ती से इन्हें परेशानी हो रही है। ये अपराधी जिसको लेकर ये ऐसी बात करते हैं, वो विपक्ष के कौन लगते हैं? सरकार अपना काम कर रही है। कानून के अनुसार नीति सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं