लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के खिलाफ ऑडियो टेप केस, रांची के बरियातू थाने में FIR नहीं, थाना प्रभारी बोले-दोबारा प्राथमिकी दर्ज करने की कोई जरूरत नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2020 21:01 IST

झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती लालू यादव पर थाने में केस दर्ज नहीं होगा.भाजपा विधायक ने केस दर्ज कराया था.

Open in App
ठळक मुद्दे27 नवंबर को भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने रांची के बरियातू थाने में शिकायत की थी. शिकायत पत्र के साथ भाजपा नेता ने एक पेन ड्राइव भी दिया था.

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती चारा घोटाले के सजायाफ्ता राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कथित ऑडियो टेप मामले में बरियातू थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं करेगी.

लालू प्रसाद यादव के खिलाफ 27 नवंबर को भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने रांची के बरियातू थाने में शिकायत की थी. अपनी शिकायत पत्र के साथ भाजपा नेता ने एक पेन ड्राइव भी दिया था. इसमें कथित ऑडियो होने का दावा किया गया था.

शिकायत पत्र स्वीकार करने के दौरान थाना प्रभारी की ओर से भरोसा दिलाया गया था कि वह इस मामले में उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे. भाजपा नेता के द्वारा दिये गये आवेदन में यह भी कहा गया था कि इस बात की विवेचना की जाएगी कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है अथवा नहीं? यह भी कहा गया था कि शिकायत पत्र के साथ दिए गए ऑडियो की सत्यता की जांच की जाएगी.

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया

ऑडियो की प्रमाणिकता की रिपोर्ट आए बगैर ही शिकायत मिलने के 13 दिनों बाद आखिरकार बरियातू पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया है. दरअसल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की ओर से अपने ट्विटर हैंडल के जरिये इस बात का दावा किया गया था कि रांची में सजा काटने के दौरान लालू प्रसाद यादव ने बिहार में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ललन पासवान से फोन पर बातचीत की.

इसमें उन्होंने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहने के लिए कहा. इसके बदले विधायक को प्रलोभन दिया गया. इसी मामले को रांची के बरियातू इलाके से जुडा होने के कारण इस मामले में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता की ओर से थाने में लिखित शिकायत देकर राजद प्रमुख पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी. 

असमर्थता व्यक्त करने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया

ऐसे में पुलिस की ओर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में अपनी असमर्थता व्यक्त करने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर किसके इशारे पर इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने में अडचन पैदा की जा रही है. पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मामले में फिलहाल चुप्पी साध रखी है.

इस संबंध में बरियातू थाना के इंस्पेक्टर सपन महथा ने कहा कि विधायक को फोन करने के मामले में पटना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. ऐसे में रांची में दोबारा प्राथमिकी दर्ज करने की कोई जरूरत नहीं है. अगर कोई सनहा दर्ज कराता है तो थाने की यह जिम्मेवारी है कि वह सनहा स्वीकार करे.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारझारखंडआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

भारतउपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का भाजपा में विलय की अटकलें?, पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने और मंत्री पद बनाए रखने का आश्वासन?

भारतबिहार में सक्रिय गिरोहों का डाटाबेस तैयार कर उनकी गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर, 22 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने कुल 10 मुठभेड़ किए

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

भारत अधिक खबरें

भारत'भ्रष्टाचार के मामले में TMC प्रमुख पीएम मोदी से कम नहीं': राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

भारतबंगाल के लोगों के नाम पीएम मोदी की चिट्ठी, कहा- 'बीजेपी सीएम का शपथ ग्रहण समारोह साथ मिलकर मनाएंगे'

भारतमुंबई का एक परिवार रात में खाता है बिरयानी और तरबूज, अगली सुबह चारों पाए जाते हैं मृत

भारतVIDEO: आरक्षण के पक्ष में होती तो लागू कर देती… अखिलेश का BJP पर निशाना

भारतVIDEO: दमदम में रोड शो, धनियाखली में गरजे योगी, ममता पर ताबड़तोड़ हमले