लाइव न्यूज़ :

CAA के खिलाफ आरजेडी का कल बिहार बंद, तेजस्वी की नीतीश कुमार को चेतावनी, 'अगर बल प्रयोग हुआ तो अंजाम बुरा होगा'

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2019 16:39 IST

तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार ने भाजपा को छोड़ा था तब भाजपा जलाओ पार्टी थी और अब ठीक हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देCAA और एनआरसी को लेकर आरजेडी ने बुलाया बिहार बंद बंद से पहले तेजस्वी ने वीडियो ट्वीट कर नीतीश कुमार को दी चेतावनीतेजस्वी यादव ने कहा- अगर बल का प्रयोग प्रशासन की ओर से किया गया तो अंजाम बुरा होगा

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के विरोध में राजद की ओर से 21 को बुलाये गये बिहार बंद को लेकर पार्टी का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी है कि अगर राजद के बंद पर सरकार और प्रशासन की ओर से किसी तरह का बल प्रयोग किया गया, तो अंजाम बुरा होगा. तेजस्वी की इस चेतावनी को एडीजी पुलिस मुख्यालय ने ओपन चैलेंज के तौर पर लिया है.

बिहार बंद को लेकर तेजस्वी यादव ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है, 'हमने 21 दिसंबर को सीएए के खिलाफ बिहार में बंद का आह्वान किया है. अधिनियम असंवैधानिक और मानवता के खिलाफ है. इसने भाजपा के विभाजनकारी चरित्र को उजागर किया है.' 

वीडियो में तेजस्वी यादव ने साथ ही कहा, 'हमलोग 21 को शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिरोध करेंगे. बिहार बंद करेंगे. पार्टी की ओर से भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है. फिर भी अगर पुलिस ने किसी पर बल प्रयोग किया, नीतीश कुमार ने कुछ चालाकी दिखाने की कोशिश की, तो अंजाम बुरा होगा.' 

तेजस्वी ने कहा कि पहले नीतीश कुमार अपने रूदाली लोगों से रूलावाने का काम कर रहे थे. बता दें कि रूदाली का मतलब ये होता है पहले राजा के घर में कोई मर जाता था, तो रोने और आंसू बहाने के लिए भाडे पर लोगों को बुलाया जाता था. अब खुद रूदाली की भूमिका में नीतीश कुमार आ गए हैं. 

तेजस्वी ने कहा कि जब नीतीश कुमार ने भाजपा को छोडा था तब भाजपा जलाओ पार्टी थी और अब ठीक हो गई है. उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस की गोद में बैठकर नीतीश कुमार कह रहे हैं हम किसी को कुछ नहीं होने देंगे. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने राज्यसभा और लोकसभा में इस बिल का समर्थन किया है. नीतीश कुमार अभी रोएंगे, अभी वो चीख-चीखकर रोएंगे. बिहार की जनता अनाड़ी नहीं है.

इस बीच, एडीजी जितेंद्र कुमार ने तेजस्वी यादव को दो टूक कहा कि अगर कही किसी ने बंद के दौरान उपद्रव फैलाने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कडी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. गुरुवार को बिहार बंद के दौरान भाकपा-माले, जाप और वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने पटना से लेकर बिहार के दूसरे जिलों में जमकर उत्पात मचाया था. 

इस दौरान रेल से लेकर सडक तक जाम कर दिया गया था. साथ ही सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई थी. आग लगाने की कवायद करने से भी उपद्रवी बाज नहीं आये थे. वहीं, तेजस्वी के इस बयान पर जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तेजस्वी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नही है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी धमकी की भाषा बोलना छोड़ दें. बिहार में मुसलमानों के लिए जितना काम नीतीश कुमार ने किया है उतना किसी ने नहीं किया है.

वहीं, बिहार कांग्रेस के नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की वजह से बिहार में आरएसएस और भाजपा को पैर पसारने का मौका मिला है.

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनबिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल