लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2026: 26 जनवरी के दिन कितने बजे चलेगी पहली मेट्रो? यात्रियों के लिए DMRC ने बदला समय; जानें

By अंजली चौहान | Updated: January 23, 2026 11:16 IST

Republic Day 2026: इस सुविधा से लोग अपने नज़दीकी मेट्रो स्टेशन से आसानी से यात्रा कर पाएंगे और समय पर कर्तव्य पथ पहुंच पाएंगे। 

Open in App

Republic Day 2026: राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होंगे जिसके लिए तैयारियां की गई है। लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी खास इंतजाम किए हैं। मेट्रो ने कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए नई सुविधाएं शुरू की हैं। इसके अलावा, दर्शकों की सुविधा के लिए, परेड वाले दिन दिल्ली मेट्रो सेवाएं आधी रात से चालू रहेंगी।

दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से चलेगी

इस साल, गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्तव्य पथ तक पहुंचना पहले से कहीं ज़्यादा आसान होगा। दिल्ली मेट्रो सेवाएं 26 जनवरी को आधी रात के बाद सुबह 3 बजे से शुरू होंगी। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि यात्रियों को परेड स्थल तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। इस सुविधा से लोग अपने नज़दीकी मेट्रो स्टेशन से आसानी से यात्रा कर पाएंगे और समय पर कर्तव्य पथ पहुंच पाएंगे। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, "गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर सुरक्षा इंतज़ामों के कारण, 26 जनवरी 2026 को सुबह 3:00 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक कुछ चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों के गेट पर एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।"

ये कुछ स्टेशन हैं जिनके एंट्री और एग्जिट 26 जनवरी 2026 को अस्थायी रूप से बंद रहेंगे - सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, उद्योग भवन, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और ITO।

इनविटेशन कार्ड के साथ मुफ्त मेट्रो यात्रा उपलब्ध

दर्शकों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए, इनविटेशन कार्ड के साथ मुफ्त मेट्रो टिकट भी दिए जा रहे हैं। ये टिकट आने और जाने दोनों यात्राओं के लिए मान्य होंगे। हालांकि, इस सुविधा का लाभ केवल वही लोग उठा पाएंगे जिनके पास वैलिड इनविटेशन या टिकट के साथ सरकारी फोटो ID होगी। मुफ्त मेट्रो टिकट का इस्तेमाल करने वाले यात्री उद्योग भवन या सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आसानी से अपनी तय सीटिंग एरिया तक पहुंच पाएंगे।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO