लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2022: श्रीनगर के लाल चौक पर 30 साल बाद फहराया तिरंगा, लोगों में उत्साह, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2022 17:17 IST

Republic Day 2022: श्रीनगर में खराब मौसम और कड़ाके की ठंड के बीच पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न शाखाओं की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।प्रशासन के बुनियादी ढांचे के विकास की पहल पर भी प्रकाश डाला।गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Republic Day 2022: 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पहली बार बुधवार को श्रीनगर के लाल चौक में प्रतिष्ठित घंटाघर पर तिरंगा फहराया गया। यह स्वतंत्रता के बाद के कई दशकों के बाद यकीनन श्रीनगर में घंटा घर के ऊपर तिरंगा फहराया गया।

प्रशासन ने क्षेत्र की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए धारा 370 को निरस्त करने के बाद भी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की अनुमति से इनकार कर दिया था। गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर दो कार्यकर्ताओं साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट्ट द्वारा झंडा फहराया। दोनों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन से अनुमति मांगी थी। 

लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। 1992 में बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया था। जोशी के साथ उस समय नरेंद्र मोदी भी थे। मोदी ने वहां पर भाषण भी दिया था। भाजपा ने 1991 में यात्रा की थी। 

 श्रीनगर में संवेदनशील लाल चौक एक ऐतिहासिक स्थान है। 1948 में जब तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अगस्त 2019 में, केंद्र ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार आर. भटनागर ने शहर के उच्च सुरक्षा वाले सोनावर इलाके में शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की विभिन्न शाखाओं की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि परेड के बाद केन्द्र शासित प्रदेश की विविध कला और संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदर्शित किया गया। भटानगर ने अपने संबोधन में कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और अन्य संबद्ध कर्मियों की भूमिका की सराहना की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSrinagarगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज