लाइव न्यूज़ :

PM राज्यसभा भाषणः रेणुका चौधरी करने लगीं अट्टहास, जिस पर मोदी को आई रामायण सीरियल की याद

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2018 18:25 IST

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी हंसने लगीं, जिस पर पीएम मोदी ने जबर्दस्त तंज किया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (7 फरवरी) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्ससभा में धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उनके भाषण के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी हंसने लगीं, जिस पर पीएम मोदी ने तंज कस दिया और राज्यसभा में इस बात पर सभी सांसद हंस पड़े।

राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस मुक्त भारत मोदी नहीं, गांधी के विचार हैं

दरअसल, हुआ यूं कि पीएम मोदी कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिना रहे थे इसी बीच कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी हंसने लगीं, जिस पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें टोक दिया। इस बात को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि सभापति जी मेरी आपसे विनती है रेणुका जी को कुछ मत कहिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य उन्हें आज जाके मिला है। 

 

राज्यसभा में भाषण के दौरान पीएम मोदी को इस वजह से याद आए एलके आडवाणी

इससे पहले पीएम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पर हमला करते हुए कहा कि मैंने सुना है कि गुलाम नबी आजाद वंशवाद पर चर्चा कर रहे थे और अपनी सरकार का काम बता रहे थे। बाहर उन्हें कोई सुनता नहीं है, इसलिए यहां बोल रहे थे।

लोक सभा: कांग्रेस नेता ने बशीर बद्र के शेर से किया था कटाक्ष, पीएम मोदी ने बद्र के शेर से ही दिया जवाब

उन्होंने कहा कि अगर मैं यहां बैठकर 9 बनाता हूं और उधर बैठे लोगों को 6 दिखें, तो इसमें मेरी क्या गलती ? आप बताइए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की रैंकिंग में सुधार होना कैसे गलत है? अगर हमपर हमला बोलना संभव नहीं होता तो आप रेटिंग एजेंसी पर ही हमला बोल देते हैं। बीजेपी की बुराई करते-करते आप भारत की बुराई करने लग जातें हैं। मोदी पर हमला बोलते बोलते आप हिन्दुस्तान पर हमला बोलने लग जातें है। 

नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस, गाँधी परिवार पर किया हमला, गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा कहती है कि आधार हम लेकर आए हैं, मगर मैं उन्हें 1998 में राज्यसभा में एलके आडवाणी जी के डीबेट को याद दिलाना चाहूंगा कि उसमें आडवाणी जी ने क्या कहा था। यह वही भाषण था, जिसमें आप आधार की उत्पत्ति खोज सकते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराज्य सभाराज्यसभा सत्रकांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो