लाइव न्यूज़ :

RBSE Class 10 Supplementary Results 2020: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट घोषित किया, ऐसे करें चेक

By विनीत कुमार | Updated: October 7, 2020 10:52 IST

RBSE Class 10 Supplementary Results 2020: इस बार राजस्थान बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 3 सितंबर 2020 से 12 सितंबर के बीच हुई थीं। कोरोना संकट के कारण इस बार सभी रिजल्ट्स में देरी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान बोर्ड की 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट घोषित, 61.90 फीसदी छात्र पासराजस्थान बोर्ड की 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 65.30 फीसदी, वेबसाइट पर जाकर करें चेक

RBSE Class 10 Supplementary Results 2020: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं के कमपार्टमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा की है। नतीजों को देखने के लिए आपको rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने करीब एक सप्ताह पहले 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट जारी किया था।

राजस्थान बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 3 सितंबर 2020 से 12 सितंबर के बीच आयोजित हुई थीं। परीक्षाओं को दो शिफ्ट में आयोजित कराया गया था। राजस्थान बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए करीब 87000 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। 

इसमें छात्रों की संख्या 47,827 थी। वहीं, 39,726 छात्राएं भी थीं। हालांकि केवल 41,702 छात्र और 35,584 छात्राएं परीक्षा में बैठीं। रिजल्ट के अनुसार परीक्षा में कुल 25817 छात्र और 23238 छात्राएं पास हुई हैं। ऐसे में 61.90 फीसदी छात्र पास हुए हैं। छात्राओं का रिजल्ट 65.30 फीसदी है।

ये भी बताते चलें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 जुलाई 2020 को जारी किया था। दरअसल कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा को बीच में रोकना पड़ा और फिर रिजल्ट में भी देरी हुई। इस बार राजस्थान में 10वीं की मुख्य परीक्षा में कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था।

RBSE Class 10 Supplementary Results 2020: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।

- यहां होमपेज पर आपको  Class 10 Supplementary Result 2020 का लिंक नजर आएगा।

- इस लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको रोल नंबर से लॉग इन करना होगा। 

- ऐसा करते ही आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रिन पर होगा।

- आप अपने रिजल्ट की प्रति की कुछ कॉपियों का जरूर प्रिंट ले लें। रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

टॅग्स :आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०२०परिणाम दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र