लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार के राहत पैकेज पर RBI निदेशक ने उठाए सवाल, बताया- क्या है कमी

By सुमित राय | Updated: May 21, 2020 19:59 IST

आरबीआई के एक निदेशक सतीश काशीनाथ मराठे ने कोरोना माहमारी से निपटने के लिए मोदी सरकार के राहत पैकेज पर सवाल खड़े किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई के एक डायरेक्टर सतीश मराठे तीन महीने का मोरेटोरियम पर्याप्त नहीं है।उन्होंने कहा कि एनपीए, प्रोविजनिंग में नरमी आदि राहत पैकेज का हिस्सा होना चाहिए था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को कोरोना संकट से जूझ रहे अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था, जिसके बाद वित्त मत्री ने निर्मला सीतारमण ने पांच दिनों तक राहत उपायों की घोषणा की थी। अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक डायरेक्टर सतीश काशीनाथ मराठे ने सरकार के इस राहत पैकेज पर सवाल उठाए हैं।

सतीश मराठे ने ट्वीट कर कहा, "राहत पैकेज अच्छी और प्रगतिशील सोच वाला है, लेकिन यह अर्थव्यवस्था को उबारने में अग्रिम योद्धाओं के रूप में बैंकों को शामिल करने के मामले में विफल रहा है। तीन महीने का मोरेटोरियम पर्याप्त नहीं है। एनपीए, प्रोविजनिंग में नरमी आदि राहत पैकेज का हिस्सा होना चाहिए था ताकि भारत को एक बार फिर तरक्की के रास्ते पर ले जाया सके।"

एक दूसरे ट्वीट में सतीश मराठे ने कहा कि सरकार के राहत पैकेज से मांग बढ़ने की उम्मीद कम है, क्योंकि इसमें सप्लाई साइड पर जोर है।

पीएम मोदी ने किया था 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को कोरोना संकट से जूझ रहे अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जताते हुए पैकेज की घोषणा की थी।

इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच दिनों तक किसानों, प्रवासी मजदूरों, नौकरीपेशा वर्ग, MSMEs और NBFCs के लिए कई तरह के राहत उपायों की घोषणा की। इसके अलावा कोयला, खनिज उत्खनन, विमानन सहित आठ क्षेत्रों में निजी निवेश को बढ़ावा देने की बात सरकार की ओर से कही गई।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीआर्थिक पैकेजकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला