लाइव न्यूज़ :

'केजरीवाल को शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने के बाद याद आया कि वह हिन्दू हैं', रवि किशन ने 'हनुमान चालीसा' को लेकर साध निशाना

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 14:14 IST

दिल्ली के सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (3 फरवरी) को एक चैनल के साथ बातचीत में खुद को हनुमान भक्त बताते हुए हनुमान चालीसा पढ़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल पर ट्वीट कर निशाना साधा है। बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा, ''आज अरविंद केजरीवाल को हनुमान चालीसा इसलिए याद आ रही है क्योंकि उनको पछतावा है।''

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को खुद को कट्टर हनुमान भक्त बताने के बाद बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा है, ''केजरीवाल को अचानक शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने के बाद अब उनको याद आ गया कि मैं हिन्दू हूं। हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते, हनुमान चालीसा पढ़ें या पेड़ पर उल्टा लटक जाएं ये चुनाव वो हार रहे हैं।' सीएम केजरीवाल ने सोमवार (3 फरवरी) को एक चैनल के साथ बातचीत में खुद को हनुमान भक्त बताते हुए हनुमान चालीसा पढ़ा था। केजरीवाल ने कहा था, 'मैं बचपन से बजरंग बली के सबसे बड़ा भक्त हूं। मैं अक्सर अपने पड़ोस और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा के लिए जाता था।'

वहीं केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा, ''आज अरविंद केजरीवाल को हनुमान चालीसा इसलिए याद आ रही है क्योंकि उनको पछतावा है, कभी वो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होते हैं, कभी खालिस्तान के समर्थकों के साथ खड़े होते हैं, कभी शाहीन बाग के साथ खड़े होते हैं भड़काते हैं, हिंसा करवाते हैं।''

उन्होंने कहा, केजरीवाल, उनके साथी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस सब शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, इसलिए उनको इस तरह से अपने आप को साबित करना पड़ रहा है कि हां मैं भी हिन्दू हूं।

जानें कपिल मिश्रा और शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल पर क्या कहा? 

आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल पर ट्वीट कर निशाना साधा है। कपिल मिश्रा दिल्ली चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार हैं। 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बिना नाम लिए केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हनुमान जी से आज के लंकेश्वर भी भयभीत होते हैं। बोलो महाबली श्री हनुमान की जय।' 

टॅग्स :रवि किशनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र