लाइव न्यूज़ :

पहलवानों के समर्थन में आगे आए योग गुरु रामदेव, कहा- बृजभूषण को सलाखों के पीछे डालना चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2023 10:48 IST

रामदेव ने कहा, "कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और देश के पहलवानों के जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए लगाए गए उत्पीड़न के आरोप बेहद शर्मनाक हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देकई हफ्तों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में योग गुरु रामदेव खुलकर सामने आए हैं।रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कुश्ती महासंघ के प्रमुख को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि मैं केवल बयान दे सकता हूं। मैं उसे (जेल में) बंद नहीं रख सकता।

नई दिल्ली: कई हफ्तों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में योग गुरु रामदेव खुलकर सामने आए हैं। रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कुश्ती महासंघ के प्रमुख को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए। रामदेव ने कहा, "कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और देश के पहलवानों के जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए लगाए गए उत्पीड़न के आरोप बेहद शर्मनाक हैं।" 

उन्होंने ये भी कहा, "ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए। वह आए दिन मां, बहन और बेटियों के बारे में फालतू बातें करते हैं। यह अत्यंत निंदनीय दुष्ट कार्य है, पाप है।" राजस्थान के भीलवाड़ा में तीन दिवसीय योग शिविर में बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर रामदेव ने कहा, "मैं केवल बयान दे सकता हूं। मैं उसे (जेल में) बंद नहीं रख सकता।"

योग गुरु रामदेव ने कहा, "मैं राजनीतिक रूप से सभी सवालों का जवाब देने में सक्षम हूं। मैं बौद्धिक रूप से दिवालिया नहीं हूं। मैं मानसिक या बौद्धिक रूप से विकलांग नहीं हूं, मेरे पास देश के लिए एक विजन है। जब मैं राजनीतिक दृष्टिकोण से बयान देता हूं तो मामला थोड़ा उलटा हो जाता है और तूफान आ जाता है।" बता दें कि पहले कई बार बाबा रामदेव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बने रहे हैं। 

मालूम हो, विनेश फोगाट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग, साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, जिसमें एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों